home page

चाणक्य नीति : लड़कियां करती हैं इन गुणों वाले लड़कों को पसंद, इनमे से आप में है कौनसा गुण ?

हम अक्सर ये बात करते हैं के लड़कियों को किस तरह के लड़के पसंद होते हैं जिनके साथ वो शादी करके पूरा जीवन बिता सके पर हमे कभी कोई ठोस जवाब नहीं मिलता पर बेफिक्र हो जाइये, हम आपको बताने जा रहे हैं के लड़कियों को किन गुणों वाले लड़के सबसे ज्यादा पसंद आते हैं आइये जानते हैं।  
 | 
लड़कियां करती हैं इन गुणों वाले लड़कों को पसंद

HR Breaking News, New Delhi : इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि शादी एक बहुत ही बड़ा फैसला है, जिसके बाद लड़का-लड़की दोनों की जिंदगी बदल जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपका पार्ट्नर अच्छा होता है, तो इस रिश्ते को निभाना बहुत ज्यादा आसान हो जाता है। वहीं जो लोग गलत जीवनसाथी का चुनाव कर लेते हैं, उनके लिए शादीशुदा रिश्ते में बने रहना किसी सजा से कम नहीं होता। यही तो एक बड़ी वजह भी है कि शादी के बंधन में बंधने जा रहे लड़का-लड़की बहुत ही सोच-समझकर अपने पार्टनर का चुनाव करते हैं।


लड़के जहां अपनी होने वाली पत्नी में सादगी और उनके व्यवहार को नोटिस करते हैं, तो वहीं महिलाएं अपने लिए ऐसा पार्टनर चाहती हैं, जो कठिन प‍रीस्थितियों में उनका सपोर्ट सिस्टम बनकर खड़ा हो जाए। हालांकि, इस बात से भी मुंह नहीं मोड़ा जा सकता कि भावी पति को लेकर हर लड़की की पसंद-नापसंद पूरी तरह से अलग-अलग होती है, लेकिन पुरूषों के कुछ गुण ऐसे भी हैं, जो लगभग हर महिला अपने होने वाले पति में चाहती है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि एक महिला अपने भावी पति में किन-किन चीजों को नोटिस करती है।

कुछ करने का जज्‍बा रखता हो


ज्‍यादातर महिलाएं अपने लिए ऐसा जीवनसाथी चाहती हैं, जिसमें न केवल कुछ कर दिखाने का जज्‍बा हो बल्कि वह अपने करियर को लेकर पॉजिटिव अप्रोच भी रखता हो। वह ज्यादातर ऐसे लड़को को ही अपना जीवनसाथी बनाना पसंद करती हैं, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए जमीन-आसमान एक कर दें।

हालांकि, इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण क्योंकि अपने होने वाले पति को कड़ी मेहनत करते हुए देखना उन्हें बहुत आकर्षित करता है।

लोगों से मेलजोल रखने वाला


इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि हंसमुख स्वभाव वाला व्यक्ति किसी का भी आसानी से दिल जीत सकता है। यही एक क्वालिटी महिलाएं अपने होने वाले पति में सबसे ज्यादा नोटिस करती हैं। महिलाएं ऐसे पुरुष के साथ रहना पसंद करती हैं, जो आत्मविश्वास से भरा हो। जो उनके दोस्तों और परिवार के साथ आसानी से मेलजोल बढ़ा सके।

भावनाओं को व्‍यक्‍त कर सके


महिलांए शादी के लिए ऐसा पति चाहती हैं, जो अपनी भावनाओं को स्वतंत्र रूप से उनके सामने व्यक्त कर सके। बता दें कि अपनी भावनाओं को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने से गलतफहमी के लिए कोई जगह नहीं बचती है। ऐसे लोग न केवल स्‍वभाव के अच्‍छे होते हैं बल्कि उन्हें लेकर आपका दिल भी साफ होता है। शायद इसलिए महिलाएं अपने पति में इस एक गुण के होने की उम्‍मीद सबसे ज्यादा करती हैं।

बातचीत करने का तरीका


आप किस तरह से लोगों से बात करते हैं। उन्हें ट्रीट करते हैं, ये बहुत ज्यादा मायने रखता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस एक वजह से न केवल आपकी पर्सनालिटी का पता चलता है बल्कि सामने वाले को आपको समझने में भी मदद मिलती है। महिलाएं भी उन मर्दों पर मरती हैं, जिनके बातचीत करने का तरीका बहुत ज्यादा अच्छा होता है।

यही एक वजह भी है कि अच्‍छी कम्युनिकेशन स्किल रखने वाले पुरुष काफी जल्दी से महिलाओं को आकर्षित करने में सफल हो जाते हैं।

फ्यूचर प्‍लानिंग पर भी हो ध्यान


शादी के मामले में महिलाएं पुरूषों में सबसे जरूरी गुण जो देखती हैं, वह यह है कि वह अपने फ्यूचर के बारे में क्या सोचता है। आमतौर पर महिलाएं ऐसे पुरूष से शादी करने की ख्‍वाइश रखती हैं, जो भविष्‍य में अपना घर बनाने, बच्‍चे पैदा करने और उनके फ्यूचर के बारे में प्‍लानिंग करके चलता हो। वास्तव में महिलाएं पुरूषों में इस गुण को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देती हैं।