home page

चाणक्य नीति : ये 3 काम करते ही पति-पत्नी कर लें स्नान, नहीं तो पड़ेगा बुरा असर

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में तीन नीतियों के बारे में जिक्र किया है। चाणक्य ने अपनी नीति में बताया है की हमें सुबह के अलावा कब स्नान करना चाहिए. पति और पत्नी को ये तीन काम करते ही स्नान करना चाहिए. नहीं तो इसका बुरा असर पड़ता हैं। 

 | 
चाणक्य नीति : ये 3 काम करते ही पति-पत्नी कर लें स्नान, नहीं तो पड़ेगा बुरा असर

HR Breaking News (ब्यूरो) : आचार्य चाणक्य को अर्थशास्त्र, राजनीति और कूटनीति का विशेषज्ञ कहा जाता है। चाणक्य ने ऐसी-ऐसी नीतियां हमें बताई हैं जिन्हें अगर हम अपने जीवन में अपना लें तो हमें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। इंसान चाणक्य नीति को अपना ले तो उसे कोई भी धोखा नहीं दे सकता है। आज हम आपको आचार्य चाणक्य की एक ऐसी नीति बताने वाले हैं जिन्हें आप सभी को जीवन में अपनानी चाहिए।

ये भी पढ़ें :  इन कारणों से जल्दी बूढ़े हो जाते है स्त्री और पुरुष, जानिए चाणक्य नीति


आचार्य चाणक्य ने हमें बताया है कि वो ऐसे कौन से काम हैं जिन्हें करने के बाद इंसान को तुरंत स्नान करना चाहिए, अगर इसे आप नहीं मानते हैं तो आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आमतौर पर हम सभी सुबह उठकर नहाते हैं लेकिन आचार्य चाणक्य की जो नीति हम आज बताने वाले हैं उसमें बताया गया है कि सुबह के अलावा कब-कब आपको नहाना है अगर आपने वो काम किए हैं तो।


तैलाभ्यङ्गे चिताधूमे मैथुने क्षौरकर्मणि।

तावद् भवति चाण्डालो यावत् स्नानं न चाचरेत्।

ये भी पढ़ें : इन 2 चीजों पर न करें यकीन नहीं तो जीवन में कभी नहीं मिलेगी तरक्की

इस श्लोक का मतलब है कि जब आप अपने शरीर में तेल की मालिश करें, या फिर किसी की अंतिम यात्रा से लौटकर आए हों, या फिर आपने किसी स्त्री या पुरुष के साथ प्रसंग किया हो या फिर आपने अपने बाल कटवाएं हों, इन स्थितियों में आपको तुरंत स्नान करना चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा


दाह संस्कार से वापस आने के बाद 


अगर आप किसी की मृत्यु के बाद उसकी शवयात्रा में गए हैं तो वहां से लौटने के बाद बिना स्नान किए घर के अंदर प्रवेश नहीं करना चाहिए। क्योंकि श्मशान जाने पर कई तरह के कीटाणु आपके शरीर के साथ आते हैं वो घर तक न आएं इसलिए स्नान करके ही घर के अंदर आएं।

ये भी पढ़ें :  इन महिलाओं से हमेशा बनाकर रखें दूरी, वरना हो सकती है जिंदगी बर्बाद


शरीर की तेल से मालिश


शरीर में तेल लगाना शरीर को न सिर्फ आराम देता है बल्कि इससे हड्डियां भी मजबूत रहती हैं, इसलिए हफ्ते में कम से कम एक बार तेल से अपने शरीर की मालिश करनी चाहिए। इससे आपका शरीर ग्लो भी करता है। लेकिन तेल लगाने के बाद नहा लेना चाहिए तभी असल फायदा होगा। ऐसा करने से शरीर की गंदगी भी निकल जाएगी और शरीर चमकदार बनेगा।


बाल कटवाने के बाद 

ये भी पढ़ें : पार्टनर आपसे करेगा दोगुना प्यार, बस करने होंगे ये काम


आचार्य चाणक्य के मुताबिक बाल कटवाने के बाद व्यक्ति को तुरंत स्नान करना चाहिए, क्योंकि जब हम अपने बाल कटवाते है तो वह हमारे शरीर में छोटे-छोटे बाल चिपक जाते हैं, और जब हम नहा लेते हैं तो वो बाल निकल जाते हैं और हम बीमार होने से बच जाते हैं। 

नोट- ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। HR Breaking News इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।