home page

Chanakya Niti: पत्नी के इन 5 राज को कभी नहीं जान पाता है पति, हमेशा छिपाकर रखती है पत्नी

Chanakya Niti in Hindi समाज में शादी के रिश्ते को काफी पवित्र माना गया है। ऐसा माना जाता है कि शादी का रिश्ता विश्वास और भरोसे पर ही टिका हुआ होता है। ऐसा माना जाता है कि इस रिश्ते में कोई राज नहीं होता है लेकिन इस रिश्ते में भी पत्नी अपने पति से कई राज छुपाती है जिसे पत्नी जिंदगी भर अपने पति के सामने नहीं आनी देती है।
 
 | 
Chanakya Niti: पत्नी के इन 5 राज को कभी नहीं जान पाता है पति, हमेशा छिपाकर रखती है पत्नी

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, Chanakya Niti in Hindi: पति-पत्नी का रिश्ता विश्‍वास और भरोसे पर टिका होता है। माना जाता है‍ कि इस विश्‍वास के बल पर रिस्‍ते की डोर मजबूत होती है। इस विश्‍वास की वजह से माना जाता है कि पति और पत्‍नी एक दूसरे से कोई राज नहीं छुपाते। लेकिन आपको यह जानकार हैरानी होगी की कुछ ऐसे राज होते हैं जो पत्‍नी अपने पति के सामने कभी नहीं खोलना चाहती। चाणक्‍य नीति के अनुसार कई ऐसी पत्‍नी होती हैं जो जीवन भर ये राज अपने पास ही रखती हैं। आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि ये ऐसे राज हैं जिनके राज रहने से पति पत्‍नी का रिश्ता बिगड़ने की जगह और अधिक मजबूत होता है।

एकतरफा प्‍यार
आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि महिलाओं में एक तरफ प्‍यार की बात सच होती है। कहते हैं कि हर महिला किसी न किसी को मन ही मन पसंद कर एकतरफा प्‍यार जरूर करती है। लेकिन इस राज को वह किसी के सामने नहीं खोलना चाहती। यह राज वह जीवन भर अपने पास ही छुपा कर रखती है।


रोमांस का राज
चाणक्‍य नीति के अनुसार पति-पत्नी के संबंध में रोमांस का अहम भूमिका होती है। दोनों के द्वारा एक साथ बिताये गए अंतरंग पलों के बारे में पति द्वारा पूछे जाने पर ये अधूरा सच ही बताती हैं। रोमांस को लेकर पत्नियों की तरह-तरह की इच्छा होती है लेकिन ये खुल कर अपनी इच्‍छा व संतुष्टि के बारे में पति को नहीं बताती हैं।


धन बचत का राज
आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि पत्नियां घर की लक्ष्मी होती हैं। संकट के समय घर को संभालने में सबसे अहम भूमिका यही निभाती हैं। पत्‍नी अपने पति द्वारा खर्च के लिए दिए जाने पैसे में से ही निकाल कर बचत करती हैं। लेकिन इस राज को वो अपने तक ही रखती हैं। यह राज तभी खुलता है जब पति या परिवार आर्थिक संकट में घिर जाये।


बीमारी का राज
आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि अक्सर महिलाएं अपनी बीमारी के बारे में भी अपने पति से छुपाती हैं। वो अपने पति को अपनी बीमारी के बारे में इसलिए नहीं बताती कि इससे पति बेवजह परेशान होंगे। लेकिन बीमारी को राज रखने के कारण महिलाओं को गंभीर नुकासन उठाना पड़ता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। HRbreakingnews.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।)