home page

Chanakya Niti इन 4 कामों में महिलाएं मर्दों से कई गुणा होती है आगे, सबको छोड़ देती है पीछे

Chanakya Niti In Hindi: वैसे तो आज के समय में महिला हर क्षेत्र में पुरूष से आगे है लेकिन आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ काम ऐसे है जहां महिला हमेशा पुरूषों से आगे पाई जाती है। आइए नीचे खबर में जानते है विस्तार से 
 
 | 
Chanakya Niti  इन 4 कामों में महिलाएं मर्दों से कई गुणा होती है आगे, सबको छोड़ देती है पीछे

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, Chanakya Niti In Hindi: चाणक्य एक महान अर्थशास्त्री, राजनीतिकार और शिक्षाविद् थे। इनके द्वारा रचित चाणक्य नीतिशास्त्र में सूत्रात्मक शैली में जीवन को सुखमय बनाने के लिए कई उपयोगी सुझाव दिये गये हैं। इस नीतिशास्त्र का मुख्य विषय मानव मात्र को जीवन के प्रत्येक पहलू की व्यावहारिक शिक्षा देना है। कहते हैं जो व्यक्ति इनकी नीतियों का अनुसरण करता है, उसे जीवन में असफलता का सामना कभी नहीं करना पड़ता है। आज यहां हम बताने जा रहे हैं चाणक्य की उस नीति के बारे में जिसमें ऐसी 4 चीजों का जिक्र किया गया है जिसमें महिलाएं पुरुषों से कई गुना आगे मानी जाती हैं।


श्लोक:
त्रीणं दिव्गुण आहरो बुद्धिस्तासां चतुर्गुणा
साहसं षड्गुणं चैव कामोष्टगुण उच्येत


इस श्लोक के अनुसार पहली चीज जिसमें महिलाएं पुरुषों से आगे होती हैं वो है भूख। चाणक्य अनुसार महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले दोगुना अधिक भूख लगती है। क्योंकि महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है जिसके लिए उन्हें अधिक खाना खाने की जरूरत होती है।

दूसरी चीज जिसमें महिलाएं पुरुषों से चार आगे होती हैं वो है बुद्धिमानी। चाणक्य नीति अनुसार महिलाएं पुरुषों से ज्यादा बुद्धिमान होती हैं। वे अपनी सूझबूझ से हर समस्या को निपटा लेती हैं। वो जीवन में आने वाले हर संकट का डटकर मुकाबला करती हैं।


तीसरी चीज जिसमें महिलाएं आगे होती हैं वो है साहस। महिलाएं पुरुषों से ज्यादा साहसी होती हैं। भले ही महिलाओं का शारीरिक बल पुरुषों के मुकाबले कम होता है लेकिन साहस में इनका कोई मुकाबला नहीं होता। महिलाएं अपने साहस से किसी भी संकट से लड़ने में सक्षम होती हैं। चाणक्य अनुसार महिलाएं पुरुषों से 6 गुना अधिक साहसी होती है।
चौथी चीज जिसमें महिलाएं पुरुषों से कई गुना आगे होती हैं वो है कामुकता। चाणक्य नीति अनुसार महिलाओं में पुरुषों से 8 गुना अधिक कामुकता होती है।

 

News Hub