home page

Chanakya Niti: महिलाओं के इन गुणों के आगे पुरूष नही टिका पाते अपने पैर, हो जाते है नतमस्तक

आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में महिलाओं के गुणो के बारे में विस्तार से चर्चा की है। आचार्य चाणक्य ने बताया है कि महिलाओं में कुछ खास प्रकार के गुण पाए जाते है जिनके आधार पर ताकतवर से ताकतवर पुरूष उनके आगे नतमस्तक होने को मजबूर हो जाता है।
 
 | 
Chanakya Niti: महिलाओं के इन गुणों के आगे पुरूष नही टिका पाते अपने पैर, हो जाते है नतमस्तक

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य देश के ऐसे महान दार्शनिक रहे हैं, जिनकी सैकड़ों वर्ष पहले लिखी हुई बातें आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी पहले थी। उन्होंने अपने नीति शास्त्र में स्त्री और पुरुषों के गुण और अवगुणों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस ग्रंथ में कहा गया है कि महिलाओं में कुछ ऐसे गुण होते हैं, जिनमें पुरुष उन्हें कभी मात नहीं दे सकता। आइए जानते हैं कि स्त्रियों के वे गुण कौन से हैं।


ज़्यादा हिम्मती होती हैं महिलाएं
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा हिम्मती होती हैं। संकट के समय में वो झुकती नहीं है, बल्कि डटकर उसका मुकाबला करती हैं। आचार्य चाणक्य के मुताबिक किसी पुरुष की तुलना में एक स्त्री 6 गुना ज्यादा साहसी होती है।


ज़्यादा समझदार होती हैं
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा समझदार और सुलझी होती हैं। वो गंभीर से गंभीर स्थिति को अपनी समझदारी से संभालने का साहस रखती हैं। उनमें परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की जबरदस्त क्षमता होती है। जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती है, वे और समझदार होती जाती हैं।


अति भावुक होती हैं
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि स्त्रियों में ममता ज़्यादा होती है इसलिए वो पुरुषों की तुलना में ज्यादा भावुक होती हैं। लेकिन यह उनकी कमजोरी नहीं बल्कि अंदरुनी ताकत होती है, जिसकी वजह से वे हर हालात में अपना वजूद बनाए रखती हैं।

ज़्यादा भूख लगती है उन्हें
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि स्त्रियों को पुरुषों की तुलना में ज्यादा भूख लगती है। असल में इसकी वजह उनकी शारीरिक संरचना होती है, जिसके चलते उन्हें फिट रहने के लिए ज्यादा कैलोरी की जरूरत पड़ती है। यही वजह है कि स्त्रियों को भरपेट और पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी जाती है। 


(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। HRBreakingnews.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।)