home page

Chanakya Niti: स्त्री की इस चीज पर मरते है पुरुष

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र के श्लोक के माध्यम से स्त्री की उस ताकत के बारे में बताया है, जो सफलता की सीढ़ी चढ़ने में उसकी मदद करती है. आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से.
 
 | 
Chanakya Niti: स्त्री की इस चीज पर मरते है पुरुष

HR Breaking News (ब्यूरो) : आचार्य चाणक्य विद्वान होने के साथ ही महान शिक्षक भी थे, उनके द्वारा बताई गई नीतियों को अपनाकर जीवन में सफलता पाई जा सकती है.

आचार्य चाणक्य ने विश्वप्रसिद्ध तक्षशिला विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण की थी. चाणक्य नीति में पैसा, सेहत, बिजनेस, दांपत्य जीवन, समाज और जीवन में सफलता से जुड़ी चीजों के बारे में जानकारी दी गई है. अगर कोई भी व्यक्ति इन बातों को अपने जीवन में अपना ले, तो वह सफतला के नए मुकाम हासिल कर सकता है.

Chanakya Niti : पत्नी कभी भी ना करें पति को इस चीज के लिए मना, रिश्ता में आ जाएगी दूरियां


बाहुवीर्यबलं राज्ञो ब्राह्मणो ब्रह्मविद् बली
रूप-यौवन-माधुर्यं स्त्रीणां बलमनुत्तमम्


आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र के इस श्लोक के माध्यम से स्त्री की उस ताकत के बारे में बताया है, जो सफलता की सीढ़ी चढ़ने में उसकी मदद करती है. इसके साथ ही चाणक्य ने ब्राह्मण की शक्ति और एक राजा की शक्ति के बारे में भी बताया है. 


क्या होती है स्त्री की शक्ति


आचार्य चाणक्य ने स्त्री की सबसे बड़ी शक्ति के बारे में बताते हुए कहा है कि स्त्रियों की सबसे बड़ी शक्ति उनकी मधुर आवाज और सौंदर्य है. मधुर वाणी बोलने वाली स्त्री सभी को प्रिय होती है. ऐसी स्त्री अपनी बातों से सभी का दिल जीत लेती है.साथ ही ऐसी स्त्रियों की वजह से उनके परिवार का नाम भी आगे बढ़ता है. 

Chanakya Niti : पत्नी कभी भी ना करें पति को इस चीज के लिए मना, रिश्ता में आ जाएगी दूरियां


ब्राह्मण की शक्ति 


समाज में ब्राह्मण को सदैव से उसके ज्ञान के लिए जाना जाता रहा है, ब्राह्मण के पास जितना ज्ञान होगा वो उतना ज्यादा सम्मान हासिल करेगा. केवल ब्राह्मण ही नहीं सभी के लिए ज्ञान का काफी महत्व है, विपत्ति के समय आपका ज्ञान ही आपकी जमा पूंजी होता है, जो आपको मुसीबत से बचाता है. 


राजा की शक्ति


आचार्य चाणक्य के अनुसार एक राजा की सबसे बड़ी शक्ति उसका बाहुबल होता है. अगर राजा स्वंय बलशाली नहीं है तो वह अपने पास मंत्री सेनापति के होते हुए भी राज्य को नहीं संभाल पाएगा. इस लिए किसी भी राजा का शक्तिशाली होना जरूरी है.