Chanakya Niti: स्वर्ग जैसे घर को नर्क बना देती है ऐसी महिला, कभी न बनाएं संबंध
HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, Chanakya Niti: भारत के महान राजनीतिक विचारक और कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने अपनी पुस्तकों में कई ऐसी ज्ञानवर्धक बातें बताई हैं जो व्यक्ति का भाग्य बदल सकती हैं। उन्होंने अपने ग्रंथों में राजनीति से लेकर सामान्य नागरिकों के जनजीवन तक को उन्नति के पथ पर ले जाने वाली बातें कही हैं। उन्होंने मानव समाज में नारियों की भूमिका को अत्यन्त महत्वपूर्ण माना है। इस बारे में उन्होंने अपने विचार भी रखे हैं, जानिए चाणक्य नीति की ऐसी ही कुछ बातों के बारे में
दाम्पत्य जीवन को मधुर बनान के लिए अपनाएं ये सीख (Chanakya Niti)
भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग
जिन लोगों की पत्नी मधुर बोलने वाली, सुंदर और धन का संचय करने वाली होती हैं, वे भाग्यशाली होते हैं। उनके घर में कभी भी किसी प्रकार का संकट आ भी जाएं तो वह भी सौभाग्य में बदल जाता है।
कभी न बताएं पत्नी को अपनी कमजोरी
आचार्य चाणक्य के अनुसार कभी किसी व्यक्ति को अपनी कमजोरी को अपनी पत्नी के सामने नहीं बताना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो पत्नी अपनी मांग पूरी करवाने के लिए पति को ब्लैकमेल कर सकती है।
महिलाओं में भी होता है बल
चाणक्य के अनुसार जिस प्रकार राजाओं का बल सेना, ब्राह्मण का बल ज्ञान और ब्रह्म विद्या है, उसी प्रकार महिलाओं का बल उनका रूप, शील, यौवन तथा वाणी होता है। इसका प्रयोग कर वे जो चाहें करवा सकती हैं।
पत्नी के साथ शेयर न करें ये बातें
दाम्पत्य जीवन को मधुर बनाए रखने के लिए कभी भी व्यक्ति को अपनी अपमानजनक बातें पत्नी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए। अन्यथा महिलाएं भविष्य में इन्हीं बातों के जरिए उन्हें अपमानित कर सकती हैं।
कलहप्रिया स्त्री से दूर रहें
चाणक्य के अनुसार कभी भी ऐसी महिलाओं से संबंध न रखें जो कटु बोलती हों, कलहप्रिय हो और दूसरों को अपमानित करने में आनंदित होती हों। ऐसी महिलाओं के साथ रहना या उनके साथ संबंध रखना स्वयं के नाश को आमंत्रण देने जैसा है। ऐसी महिलाएं अपने स्वर्ग जैसे घर को भी नर्क बना देती हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है एचआर ब्रेकिंग न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
