home page

Chanakya Niti: इन चीजों पर टिका है व्यकित का भविष्य, जानिए चाणक्य नीति

जीवन में सफल होने के लिए एक अच्छे मार्गदर्शक की जरूरत होती है। आचार्य चाणक्य उन्हीं में से एक थे जिन्होंने अपनी नीतियों से अनेकों युवाओं का मार्गदर्शन किया था। आइए जानते हैं जीवन में निरतंर आगे बढ़ने के लिए व्यक्ति को किन बातों का रखना चाहिए ध्यान।

 | 
इन चीजों पर टिका है व्यकित का भविष्य, जानिए चाणक्य नीति

HR Breaking News, Digital Desk- जीवन में सफल होने के लिए एक अच्छे मार्गदर्शक की जरूरत होती है। आचार्य चाणक्य उन्हीं में से एक थे जिन्होंने अपनी नीतियों से अनेकों युवाओं का मार्गदर्शन किया था। आज भी चाणक्य नीति की शिक्षा को कई प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई जाती है।

ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी नीति को जानने मात्र से ही जीवन में उतपन्न हो रही कई समस्याएं दूर हो जाती हैं और भविष्य में आने वाले परेशानियों से व्यक्ति सचेत हो जाता है। आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti in Hindi) को न केवल राजनीति का उत्कृष्ट ज्ञान था बल्कि वह कूटनीति, युद्धनीति और जीवन की विभिन्न महत्वपूर्ण नीतियों में पारंगत थे।

यही कारण है कि उन्हें विश्व के श्रेष्ठम विद्वानों में गिना जाता है। आइए जानते हैं जीवन में निरतंर आगे बढ़ने के लिए व्यक्ति को किन बातों का रखना चाहिए ध्यान।

चाणक्य नीति की इन बातों का रखें ध्यान-


आचारः कुलमाख्याति देशमाख्याति भाषणम् ।

सम्भ्रमः स्नेहमाख्याति वपुराख्याति भोजनम् ।।


अर्थात-  आचार्य चाणक्य के अनुसार, आचरण व्यक्ति के कुल का प्रतिबिम्ब है। व्यक्ति की बोली उसके देश का परिचय देती है। आदर-सत्कार से व्यक्ति के प्रेम भावना का और शरीर से व्यक्ति के आहार का पता चलता है।


इस श्लोक के माध्यम से आचार्य चाणक्य यह बताना चाहते हैं कि व्यक्ति को अपना आचरण सरल और मधुर रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे उसकी कुल की प्रतिष्ठा भी जुड़ी हुई है। साथ ही उसे अपनी बोली या मातृभाषा का भी ज्ञान होना चाहिए। इससे उसके देश का नाम जुड़ा हुआ है।

इसलिए विदेशों में निवास करते हुए भी व्यक्ति को अपनी मातृभाषा नहीं त्यागनी चाहिए। आचार्य आगे बता रहे हैं कि व्यक्ति किस प्रकार से अपने बड़ों और अपने से निचले वर्ग के लोगों से व्यवहार करता है इसका भी जीवन पर अधिक प्रभाव पड़ता है।

इससे यह ज्ञात होता है कि उसमें प्रेम कितना है या क्या वह सम्मान या प्रेम के लायक है या नहीं। इसके बाद चाणक्य नीति में बताया गया है कि व्यक्ति को हमेशा स्वस्थ आहार जरूर लेना चाहिए। यह स्वस्थ जीवन के लिए सबसे उपयोगी है।

डिसक्लेमर-

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं।

हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।