home page

Cold Wave Alert: दिसंबर महीने के अंत तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम में बदलाव के संकेत

दिसंबर महीने के अंत तक कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। जिसको लेकर मौसम विभाग की ओर से मौसम में बदलाव के संकेत जारी कर दिए है। आइए जानते है मौसम कब तक बदलेगा करवट
 
 | 
Cold Wave Alert: दिसंबर महीने के अंत तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम में बदलाव के संकेत

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, कानपुर में सर्दी के साथ ही कोहरा और घना होने लगा है। धूप का तेज असर भी गुनगुना होने लगा है। सुबह और रात को घना कोहरा पड़ रहा है। फिलहाल मौसम का ये दौर करीब 2 हफ्तों तक और चलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 14 दिसंबर में मौसम में बदलाव के संकेत हैं।

18 तक कानपुर आएगी शीतलहर
सर्दी का असली सितम शीतलहर से ही शुरू होता है। शीतलहर चलने के साथ ही रात का पारा 4 से 5 डिग्री तक जाता है। दिन का अधिकतम तापमान भी गिरकर 15 से 17 डिग्री तक आ जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 20 दिसंबर के बीच कानपुर में शीतलहर चलना शुरू हो जाएगी। हालांकि ये अपने तय समय से लेट है।

सामान्य से कम तापमान
रविवार सुबह भी काफी घना कोहरा छाया रहा। वहीं मॉर्निंग वाकर्स को डॉक्टर्स से सुबह टहलने से परहेज करने की सलाह दे रहे हैं। सीएसए के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 14 तक फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। वहीं शनिवार को दिन का तापमान 25 डिग्री से घटकर 24.8 डिग्री सेल्सियस हो गया जो सामान्य से अधिक है। इसी तरह रात का पारा 8.6 डिग्री से बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह फिर भी सामान्य से कम है।