घर बनाने वालों के लिए खुशखबरी, सरिया की कीमत में आ चुकी है भारी गिरावट
HR Breaking News (नई दिल्ली) Prayagraj: प्रयागराज, जागरण संवाददाता। भवन निर्माण (building construction)करा रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय बाद सरिया (Iron rods)समेत इस्पात से बने सामानों के भाव में 12 से 15 रुपये प्रति किलोग्राम कमी दर्ज की गई है, उसमें आने वाले समय में और भी गिरावट की उम्मीद की जा रही है।
ये भी जानिए : घर बनाने में नहीं लगेंगे ज्यादा पैसे ,सरिया,सीमेंट हुआ बेहद सस्ता
भवन निर्माण में आएगी तेजी, निर्यात कम होने से लोहे का भंडारण बढ़ा
थोक विक्रेता रवि केसरवानी बताते हैं कि सरिया, एंगल, फ्लैट व 8 से 25 एमएम स्क्वायर के दामों में काफी गिरावट आई है। दरअसल, सरिया और उससे संबंधित सामानों की महंगाई के चलते निर्माण कार्य को लेकर आम जनता में सक्रियता नहीं दिखाई दे रही है।
निर्यात में आई कमी, मिलेगी राहत
कारोबारी बताते हैं कि सरिया के निर्यात में इन दिनों कमी आई है। इससे बाजार में लोहे का भंडारण बढ़ा है। महंगाई के चलते भी मांग कम है। इससे सरिया की दर में निरंतर कमी बनी हुई है। पहले रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। एक समय बाजार में ऐसा भी आया था कि सरिया की कीमत 100 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गई थी। इसके बाद भी तेजी से बढ़ते कीमतों के चलते लोग उस समय भी सरिए की खरीदारी कर रहे थे। उस समय कई लोगों ने तो मकान का निर्माण ही बढ़ते सीमेंट और सरिए के दाम को देखते हुए बंद कर दिया था। लेकिन अब हालात सामान्य होने के बाद बाजार में फिर से तेजी आने की संभावना बढ़ गई है।
ये भी जानिए : घर बनाना हुआ सस्ता! सरिया के दामों में भयंकर गिरावट
एक नजर में दाम (प्रतिकिलो)
सामान अब पहले
कामधेनु 60 90
दुर्गापुर 55 80
अन्य 50 75
एंगल 68 77
फ्लैट 70 80
