Haryana news: मां-बेटी को तेजधार हथियारों से काटा ,दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश
वहीं महिला की मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इम्प्लॉइज कालोनी निवासी लक्ष्मी देवी 80 तथा उसकी 40 वर्षीय बेटी कमलेश अपने मकान में थी। दोपहर को कुछ लोग मकान में घुस आए और तेजधार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। जिसमें कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देकर हत्यारे फरार हो गए।
पहली पत्नी के बेटों पर आरोप
घायल लक्ष्मी को सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालात गंभीर देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मृतक कमलेश की बहन बिमला ने बताया कि उसकी बहन की शादी राजपाल से हुई थी।
Haryana news:पिता ने बेटियों के गुप्तांग के नीचे घुसेड़ा चाकू,डूबा दिया गांव का नाम
राजपाल की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। जिसके तीन लड़के व एक लड़की है। बिमला ने आरोप लगाया कि उन्हीं तीन लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया है।
कारणों का खुलासा नहीं : डीएसपी
घटना की सूचना पाकर डीएसपी जितेंद्र फॉरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और हालातों का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीएसपी ने बताया कि इम्प्लॉइज कालोनी में हुए हमले में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
