home page

Indian Railways: ये थी भारत की सबसे पहली ट्रेन, 178 वर्ष पुराना है इतिहास

भारतीय रेलवे (Indian Railways) को दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क में से एक माना जाता है। भारतीय ट्रेन यहां के लोगों के जीवन का अहम हिस्‍सा है। करीब 2.50 करोड़ लोग प्रतिदिन भारतीय रेलवे का इस्तेमाल करते हैं, वहीं यह 33 लाख टन माल ढोती है। आइए जानते है इसके बारे में पूरी जानकारी।
 | 
Indian Railways: ये थी भारत की सबसे पहली ट्रेन, 178 वर्ष पुराना है इतिहास

HR Breaking News (ब्यूरो) :  भारतीय रेलवे (Indian Railways) केंद्र सरकार के स्वामित्व वाला सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है। रेलवे की स्थापना 8 मई, 1845 को हुई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

177 वर्ष पुराना भारतीय रेलवे आज भी सबसे सस्‍ता और पसंदीदा परिवहन का जरिया है। इस आर्टिकल के माध्‍यम से आज हम आपको भारतीय रेलवे  (Indian Railways) के इतिहास के बारे में रोचक तथ्‍य बताएंगे।

Indian Railways: देश के इन राज्यों में बिछाई जाएगी 183 नई रेल लाइन, चेक करें पूरी लिस्ट


भारत की पहली ट्रेन


भारत की पहली ट्रेन रेड हिल रेलवे थी, जो 1837 में रेड हिल्स से चिंताद्रिपेट पुल तक 25 किलोमीटर चली थी। सर आर्थर कॉटन को ट्रेन के निर्माण का श्रेय दिया गया था, जिसका उपयोग मुख्य रूप से ग्रेनाइट के परिवहन के लिए किया जाता था।

वहीं पब्लिक परिवहन के लिए भारत में पहली ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को बोरी बंदर (मुंबई) और ठाणे के बीच 34 किमी की दूरी पर चली थी। ट्रेन में 400 यात्री सवार थे। दिलचस्प बात यह है कि इस दिन को सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया था।

Indian Railways: देश के इन राज्यों में बिछाई जाएगी 183 नई रेल लाइन, चेक करें पूरी लिस्ट


भारत की सबसे तेज ट्रेन


नई दिल्‍ली से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन 18) का स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी स्पीड को 130 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया गया है। वहीं गतिमान एक्सप्रेस देश की सबसे तेज गति से दौड़ने वाली ट्रेन है। यह हजरत निजामुद्दीन से आगरा के बीच 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। आगरा से झांसी के बीच इसे 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया जाता है।


सबसे लंबे रूट वाली ट्रेन


डिब्रूगढ़ और कन्याकुमारी के बीच चलने वाली विवेक एक्सप्रेस लगभग 82 घंटे 30 मिनट में 4,286 किमी की दूरी तय करती है। सफर के दौरान ये ट्रेन 57 स्टेशनों पर रुकती है यह यात्रा न केवल भारत में बल्कि पूरे उपमहाद्वीप में सबसे लंबी है।

Indian Railways: देश के इन राज्यों में बिछाई जाएगी 183 नई रेल लाइन, चेक करें पूरी लिस्ट


सबसे लंबा रेलवे प्लेटफार्म


उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म दुनिया का सबसे लंबा स्टेशन है, जिसकी लंबाई 1,366 मीटर है। यह रिकॉर्ड पहले पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्टेशन पर 1,072 मीटर पर प्लेटफॉर्म के पास था।


भारत में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन


भारत में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन 3 फरवरी 1925 को बॉम्बे विक्टोरिया टर्मिनल और कुर्ला हार्बर के बीच चली थी। बाद में नासिक के इगतपुरी जिले और फिर पुणे तक बिजली लाइन का विस्तार किया गया।


भारत में पहला रेलवे ट्रैक


21 अगस्त 1847 को, द ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे ने ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मिलकर एक 56 किलोमीटर की रेलवे लाइन का निर्माण किया। यह बॉम्बे को खानदेश और बरार से जोड़ती थी। जेम्स जॉन बर्कले इसके मुख्य अभियंता थे। 1853 में इसी ट्रैक पर पहली यात्री ट्रेन चली थी।

Indian Railways: देश के इन राज्यों में बिछाई जाएगी 183 नई रेल लाइन, चेक करें पूरी लिस्ट


भारत में सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन


मथुरा जंक्शन भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है, इस स्टेशन से 7 मार्ग निकलते हैं। मथुरा जंक्शन में भारत के सभी प्रमुख शहरों से कनेक्टिविटी के साथ 10 प्लेटफॉर्म भी हैं।


भारत का पहला रेलवे स्टेशन


मुंबई में स्थित बोरी बंदर भारत का पहला रेलवे स्टेशन है। भारत की पहली यात्री ट्रेन 1853 में बोरी बंदर से ठाणे तक चली थी। इसे ग्रेट इंडियन पेनिन्सुलर रेलवे द्वारा बनाया गया था। इस स्टेशन को बाद में 1888 में विक्टोरिया टर्मिनस के रूप में फिर से बनाया गया, जिसका नाम महारानी विक्टोरिया के नाम पर रखा गया।


भारत में सबसे महंगी लग्जरी ट्रेन


महाराजा एक्सप्रेस भारत की सबसे महंगी लग्जरी ट्रेन है और एशिया की सबसे महंगी ट्रेन में से एक है। महाराजा एक्सप्रेस 8 दिनों के यात्रा के दौरान अपने मेहमानों को ताजमहल, खजुराहो मंदिर, रणथंभौर, फतेहपुर सीकरी और वाराणसी के स्नान घाटों सहित भारत के कुछ सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ले जाती है। इसके डीलक्स केबिन के लिए कीमत 800 डॉलर से शुरू होती है। प्रेसिडेंशियल सुइट का सबसे महंगा टिकट आपको 2,500 डॉलर में मिलेगा।

Indian Railways: देश के इन राज्यों में बिछाई जाएगी 183 नई रेल लाइन, चेक करें पूरी लिस्ट


भारत में पहली बुलेट ट्रेन


भारत में पहली बुलेट ट्रेन 2023 के अंत में नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) द्वारा शुरू की जाएगी। यह ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेगी। इस परियोजना में कुल 12 स्टेशन बनेंगे। इस 508 किमी के हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का 155 किमी रूट महाराष्ट्र में, 4.3 किमी रूट यूनियन टेरिटरी दादरा नगर हवेली में और 348 किमी हिस्सा गुजरात में है। इस हाई स्पीड रेल की रफ्तार 320 किमी प्रति घंटा होगी। यानी यह ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई की दूरी 2 घंटे में तय कर सकती है।


भारत का सबसे पुराना वर्किंग लोकोमोटिव


प्रसिद्ध फेयरी क्वीन दुनिया का सबसे पुराना वर्किंग कंडीशन लोकोमोटिव है। 1855 में निर्मित इस फेयरी क्वीन का नाम दुनिया के सबसे पुराने वर्किंग स्टीम लोकोमोटिव के रूप में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है।