home page

Karmchari salary : कर्मचारियों की चमकी किस्मत! 40 हजार से ज्यादा बढ़ेगी सैलरी

कर्मचारियों को सरकार एक बेहतरीन तोहफा देने जा रही है। तोहफा भी काई छोटा मोटा नहीं दिल खुश देने वाला है। सरकार ने अब कर्मचारियों की सैलरी में 40 हजार रुपए का इजाफा करने का ऐलान किया है।

 | 
Karmchari salary : कर्मचारियों की चमकी किस्मत! 40 हजार से ज्यादा बढ़ेगी सैलरीि

HR Breaking News :  नई दिल्ली : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब कर्मचारियों के वेतन में 40 हजार रुपये की बढ़ोतरी होने जा रही है।
दरअसल, सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने जा रही है।

AICPI के अब तक के आंकड़ों के मुताबिक 5 फीसदी डीए बढ़ोतरी से पर्दा हटा लिया गया है. लेकिन अगर मई के लिए AICPI महंगाई का आंकड़ा बढ़ता है तो कर्मचारियों के डीए हाइक में 6 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है. आइए जानते हैं कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी?

ये खबर भी प ढ़ें : सरकारी कर्मचारी के लापता होने के बाद तुंरत मिलेगी पेंशन, सरकार ने दी नियमों में बड़ी छूट

इतना बढ़ेगा महंगाई भत्ता 


दरअसल, डीए में बढ़ोतरी AICPI के आंकड़ों पर निर्भर करती है। मार्च और अप्रैल 2022 में AICPI Index में उछाल आया था, जिससे महंगाई भत्ते (DA) में 5 फीसदी की बढ़ोतरी पर कोई शक नहीं है। यानी कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से बढ़कर 39 फीसदी हो जाएगा. लेकिन अब नए आंकड़ों के मुताबिक कर्मचारियों के DA में 6% की बढ़ोतरी की संभावना है।

ये खबर भी प ढ़ें : हरियाणा रोडवेज का बड़ा फैसला, अब इस स्पैशल ड्रेस में नजर आएंगे फ्लाइंग कर्मचारी


जानिए AICPI Index क्या है


दरअसल, इस साल जनवरी और फरवरी के महीनों में AICPI Index में गिरावट आई थी, लेकिन उसके बाद AICPI के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। जनवरी में 125.1, फरवरी में 125 और मार्च में एक अंक बढ़कर 126 हो गया। अब अप्रैल के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. अप्रैल के आंकड़ों के मुताबिक AICPI Index घटकर 127.7 पर आ गया है। इसमें 1.35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, अब मई का आंकड़ा आ रहा है. अगर मई में भी यह आंकड़ा बढ़ता है तो डीए में 6% की बढ़ोतरी हो सकती है।


इतनी बढ़ेगी सैलरी


अगर सरकार DA में 6% की वृद्धि करती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों का DA 34% से बढ़कर 40% हो जाएगा। देखते हैं कि अधिकतम और न्यूनतम मूल वेतन में कितनी वृद्धि होगी।

अधिकतम मूल वेतन पर गणना

कर्मचारी का मूल वेतन 56,900 रुपये
नया महंगाई भत्ता (40%) रु.22,760/माह
अब तक का महंगाई भत्ता (34%) रु.19,346/माह
कितना महंगाई भत्ता 22,760-19,346 बढ़ा = रु 3,414/माह
वार्षिक वेतन में वृद्धि 3,414 X12 = रु 40,968 न्यूनतम मूल वेतन पर गणना
कर्मचारी का मूल वेतन रु. 18,000
नया महंगाई भत्ता (40%) रु.7,200/माह
अब तक का महंगाई भत्ता (34%) रु.6120/माह
कितना महंगाई भत्ता 7200-6120 बढ़ा = रु.1080/माह
वार्षिक वेतन में वृद्धि 1080 X12 = 12,960 रुपये