home page

अब हरियाणा में 35 वर्ष से अधिक आयु के पुलिसकर्मियों को नही देना होगा फिटनेस टेस्ट

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने हरियाणा पुलिस को आदेश दिए हैं। विज ने आदेश दिए हैं कि अब 35 वर्ष की आयु से अधिक हर पुलिसकर्मी को मेडिकल व फिटनेस टेस्ट देना जरूरी होगा। हरियाणा पुलिस ने सिविल अस्पताल में कराई व्यवस्था।
 | 

काम के दबाव के चलते पुलिसकर्मियों के अवसादग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। यहां तक कि कम उम्र के पुलिसकर्मी भी तनाव में हैं। इसलिए ही अब गृह मंत्री अनिल विज ने 35 वर्ष की आयु से अधिक वाले सभी पुलिसकर्मियों की मेडिकल जांच कराने के आदेश दिए हैं।

जिसमें सभी पुलिसकर्मियों की पूरी तरह से शारीरिक जांच की जाएगी। इसमें उनकी फिटनेस की भी जांच होगी। गृह मंत्री के आदेशों के बाद अब सभी पुलिसकर्मियों को यह आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए डीएसपी हेडक्वार्टर सुभाष चंद्र को जिम्मेदारी दी गई है। उनकी ओर से भी सभी पुलिसकर्मियों को यह निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें.......

हरियाणा में लागू होगी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, सर्वे के लिए घर घर जाएंगे शिक्षक


पुलिस महकमे में कम स्टाफ के चलते पुलिसकर्मियों पर काम काफी दबाव रहता है। जिससे वह शारीरिक व मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि आबादी के हिसाब से पुलिसकर्मी काफी कम है।

एक-एक पुलिसकर्मी पर कम से कम एक हजार लोगों का जिम्मा है। इसके साथ ही विभाग का पेपर वर्क, कोर्ट केस समेत अन्य काफी काम होता है। तनाव के चलते पुलिसकर्मी काम पर भी फोकस नहीं कर पाते।

रात को 12 बजे से पहले तक आराम नहीं मिलता
आमतौर पर पुलिसकर्मी 12 से 15 घंटे की ड्यूटी कर रहे हैं। रात को भी 12 बजे से पहले आराम नहीं मिल पाता। इसके साथ ही छुट्टी का भी कोई दिन निर्धारित नहीं है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह रात काे 12 बजे से पहले नहीं सो पाते।

कई बार रात के दो बजे भी फोन की घंटी बज जाती है। सुबह जल्दी उठना पड़ता है। कई बार तो जल्दबाजी में सुबह का खाना तक नहीं खा पाते।

800 पुलिसकर्मी आएंगे दायरे
जिले की बात करें, तो यहां पर करीब 800 पुलिसकर्मी ऐसे हैं। जिनकी आयु 35 वर्ष से अधिक हैं। अब इन सभी पुलिसकर्मियों की मेडिकल व फिटनेस जांच होगी। यदि किसी के शरीर में काेई दिक्कत है, तो वह अपना समय से इलाज शुरू करा सके।

ये भी पढ़ें.......

हरियाणा में बढ़ रहा अवैध कालोनियों का जाल, भू माफियाओं पर रखी जाएगी ड्रोन से निगरानी

डीएसपी हेडक्वार्टर सुभाष चंद ने बताया कि पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराने के लिए सिविल अस्पताल में अलग से व्यवस्था कराई गई है। जिससे उनकी जांच आसानी से हो सके। इसके तहत एक पूरा फार्मेट तैयार कराया गया है। जिसके आधार पर जांच होगी।