home page

Relationship Tips: महिलाओं को अच्छे नहीं लगते ऐसे पुरूष, इम्प्रेस होना तो दूर बात भी करना नहीं करती पसंद

महिलाओं को ऐसे पुरूष कभी पसंद नहीं आते है। ऐसे पुरूषों से महिला इम्प्रेस होना तो दूर बात करना भी पसंद नहीं करती है। 
 
 | 
Relationship Tips: महिलाओं को अच्छे नहीं लगते ऐसे पुरूष, इम्प्रेस होना तो दूर बात भी करना नहीं करती पसंद

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, Relationship Tips: जब किसी एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति की कोई आदत या बात पसंद आती है, तो वह दोस्त बनते हैं या किसी रिश्ते में आते हैं। दोनों लोगों के बीच पसंद नापसंद आम बात है। प्रेम व विवाह जैसे संबंध में महिला और पुरुष के बीच ये पसंद नापसंद बहुत अहम हो जाती है। अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो उनके साथ रहना चाहते हैं और एक रिश्ते में आते हैं। ऐसे में महिलाएं प्रयास करती हैं कि उनके साथी उन्हें पसंद करें। उनकी आदतों और रवैये को अपनाएं। इसी तरह पुरुष भी साथी की पसंद का ख्याल रखते हैं। हालांकि युगल भले ही एक दूसरे को पसंद करते हैं लेकिन जरूरी नहीं कि उनकी हर आदत या रवैये को अपनाएं। अक्सर महिलाओं को पुरुषों की कुछ आदतें बिल्कुल पसंद नहीं आतीं। भले ही महिला कॉलेज या दफ्तर में सहकर्मी हो या घर पर बहन या पत्नी हो, पुरुषों में कुछ बातों को पसंद नहीं करती। महिलाओं को इम्प्रेस करना है तो पुरुषों को उन आदतों को दूर करना चाहिए जो कोई भी महिला उन में पसंद नहीं करती।


महिलाओं का सम्मान न करना

किसी भी महिला को ऐसे पुरुष पसंद नहीं होते, जो औरतों का सम्मान नहीं करते। आजकल महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। ऐसे में जब पुरुष उन्हें खुद से कमतर समझते हैं या सिर्फ घर गृहस्थी संभालने वाला मानकर महिलाओं का सम्मान नहीं करते, तो यह बात महिलाओं को रास नहीं आती। कोई भी महिला ऐसे पुरुषों को पसंद नहीं करती, जो महिला का इज्जत न करता हो।


महिलाओं से फ्लर्ट करना

पुरुष अक्सर शादीशुदा होने या किसी लड़की के साथ रिश्ते में होने के बाद भी अन्य महिलाओं से फ्लर्ट करते हैँ। दूसरी महिलाओं की जरूरत से ज्यादा तारीफ या फ्लर्ट करने साथी महिला तो नाखुश होती ही है। साथ ही अन्य महिलाओं के बीच भी यह संदेश जाता है कि पुरुष अपने रिश्ते को लेकर गंभीर नहीं है। ऐसे में कोई भी महिला फ्लर्ट करने वाले पुरुषों को पसंद नहीं करती।


लापरवाह पुरुष

बहन हो या पत्नी, कॉलेज में दोस्त हो या दफ्तर की सहकर्मी महिला हो, सभी जिम्मेदार पुरुषो को पसंद करती हैं। जिंदगी को लेकर लापरवाह और भविष्य की चिंता न करने वाले पुरुषों को महिलाएं पसंद नहीं करतीं। जो पुरुष आलसी और दिनभर बिस्तर पर पड़े रहने वाले होते हैं, महिलाएं उन्हें न सम्मान देती हैं और न ही ऐसे पुरुष को लंबे समय के लिए अपने जीवन में शामिल करना पसंद करती हैं।


गंदे रहने वाले पुरुष
.
अधिकतर महिलाओं को साफ सफाई पसंद होती है। वहीं पुरुष दूसरों पर हर काम के लिए निर्भर होते हैं। इस कारण उनका रहन सहन भी दूसरों पर आधारित होता है। कई पुरुष साफ सफाई को लेकर अधिक रुचि नहीं लेते। घर, कमरा आदि गंदा रखते हैं। इस तरह के पुरुष महिलाओं को बिल्कुल पसंद नहीं आते। महिला पार्टनर अक्सर पुरुषों की इस आदत से नाराज रहती हैं।