home page

Samudrik Sastra - नाक की बनावट खोलती है मनुष्य से जुड़े जीवन के राज

सामुद्रिक शास्त्र में हर अंग के आकार के हिसाब से अलग- अलग फल बताए गए हैं। आज हम आपको बताएंगे कि नाक के आकार और बनावट को देखकर आप कैसे किसी के व्यक्तित्व और नेचर को जान सकते हैं।
 
 | 

HR Breaking News, Digital Desk-
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों और नक्षत्रों का विश्लेषण करके उसके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर पर मौजूद अंगों के साइज और आकार के आधार पर उसके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है। इस ग्रंथ की रचना ऋषि समुद्र ने की थी इसलिए इसे समुद्र शास्त्र भी कहा जाता है। 

माना जाता है कि इस शास्त्र में बिल्कुल सटीक विश्लेषण किया जाता है। इसमें शरीर के विभिन्न अंगों के साथ ही नाक की बनावट पर भी बात की गई है। नाक के आकार को देखकर किसी भी व्यक्ति को जाना जा सकता है। आइए जानते हैं…


पतली नाक वाले लोग-
ऐसी नाक वाले लोग बहुत घमंडी और स्वाभिमानी होते हैं। माना जाता है कि पतली नाक वालों को गुस्सा बहुत आता है। ऐसे लोग जीवन में कामयाबी पाने के साथ-साथ गुस्सैल होते चले जाते हैं। यह समय आने पर अपने विचारों में परिवर्तन लाते रहते हैं। साथ ही ये लोग काम को अपने अनुसार करते हैं ये लोग अंदर से कोमल होते हैं। लेकिन लोग इनको समझ नहीं पाते।


लम्बी नाक वाले लोग-
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों की नाक लंबी होती है वह बहुत दृढ़ निश्चय करने वाले माने जाते हैं। ऐसे लोग बहुत अधिक भावनात्मक नहीं होते हैं। इन्हें पारिवारिक संबंधों में कम रुचि होती है। यह धर्म के मार्ग पर चलते हैं। ये लोग कला प्रेमी और जानकार होते हैं। इन लोगों से व्यक्ति जल्दी इंप्रेस हो जाते हैं। ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं।

छोटी नाक वाले लोग-
सामुद्रिक शास्त्र में यह माना जाता है कि छोटी नाक वाले लोग बहुत शरारती और मजाकिया किस्मत के होते हैं। इनमें बचपना होता है। यह भावनात्मक होते हैं। समाज में इन्हें चालाक माना जाता है। छोटी नाक वाले लोग बेपरवाह किस्म के होते हैं। ये लोग संबंध बनाने में माहिर होते हैं। साथ ही ये लोग स्वादिष्ट खाना खाने के शौकीन होते हैं। ये लोग अपनी लाइफ में भी मस्त रहते हैं। साथ ही ये हर परिस्थिति में अपने आप को ढाल लेते हैं।


दबी हुई नाक वाले लोग-
दबी हुई नाक वाले लोग बहुत संवेदनशील और भावुक होते हैं। यह उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। माना जाता है कि ऐसी नाक वाले ईमानदार होते हैं। यह जीवन को लेकर खुले विचार रखते हैं। इन्हें किसी भी तरह की बंदिश पसंद नहीं होती है। देखा गया है ये लोग धन को लेकर परेशान रहते हैं और इनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। साथ ही ये लोग पूजा- पाठ करने वाले होते हैं।

मोटी नाक वाले लोग-
समुद्र शास्त्र यह कहता है कि मोटी नाक वाले खुशमिजाज होते हैं। इन्हें समाज की बातों से फर्क नहीं पड़ता है। यह लोग हमेशा कोशिश करते हैं कि इनकी वजह से लोगों के चेहरे पर मुस्कान बरकरार रहे। इन लोगों के पास बहुत पैसा होता है। ये लोग मजाकिया भी होते हैं। साथ ये लोग जिस महफिल में जाते हैं, वहां रंग जमा देते हैं। कला और खेल के क्षेत्र में ऐसे लोगों की काफी रूचि होती है। ईमानदार होने के साथ-साथ ये अपने परिवार का नाम रौशन करते हैं।