home page

यहां बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा मेट्रो स्टेशन, लोगों को ये मिलेगा फायदा

मेट्रो को और ज्यादा विकसित करने की दिशा में मेट्रो रेल निगम  ने एक बेहतरीन फैसला लिया है। अब दुनिया का सबसे ऊंचा मेट्रो स्टेशन बनाने पर जोर दिया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर डिटेल के साथ।
 
 | 
यहां बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा मेट्रो स्टेशन, लोगों को ये मिलेगा फायदा

HR Breaking News : नई दिल्ली : बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम द्वारा कई जगहों को मेट्रो से जोड़ने का काम तेजी से किया जा रहा है। 
वहीं अब दिल्ली में ही एक और खास मेट्रो स्टेशन बनाया जा रहा है जो दुनिया में सबसे ऊंचे स्टेशनों में से एक होने वाला है।

इस मेट्रो स्टेशन को फेज 4 के तहत ही बनाया जा रहा है। इस मेट्रो स्टेशन का नाम हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन है। ये स्टेशन जनकपुरी वेस्ट और आरके आश्रम कॉरिडोर में बनाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि ये मेट्रो स्टेशन दुनिया के सबसे ऊंचे स्टेशनों में शुमार होने वाला है। ये स्टेशन पिंक लाइन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के इंटरचेंज पर ही बनाया जा रहा है। इस स्टेशन के बनने से यात्रियों को भी काफी लाभ मिलने वाले हैं। इस रूट पर पाँच इंटरचेंज स्टेशन बनाए जाने का भी प्रस्ताव है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।


ये खबर भी जानना जरूरी : Delhi Metro एनसीआर के इन मेट्रो स्टेशनों से गुजरने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, समय और पैसा दोनों बचेगा

दिल्ली में तैयार होगा सबसे ऊंचा मेट्रो स्टेशन


बता दें कि हैदरपुर बदली मोड़ मेट्रो स्टेशन को फेज 4 के तहत ही तैयार किया जा रहा है। ये मेट्रो स्टेशन दिल्ली का अब तक का सबसे ऊंचा मेट्रो स्टेशन होने वाला है। इस स्टेशन की ऊंचाई 24.5 मीटर बताई जा रही है। फिलहाल सबसे ऊंचा स्टेशन न्यूयॉर्क सिटी में स्मिथ नाइंथ स्ट्रीट स्टेशन है जिसकी ऊंचाई 26.7 मीटर है।

वहीं दिल्ली का दूसरा सबसे ऊंचा स्टेशन धौला कुआं है। इसकी ऊंचाई भी 23.6 मीटर है।
इस स्टेशन की ऊंचाई की जानकारी भी डीएमआरसी के प्रमुख कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने ही बताई है। उन्होंने बताया है कि इसकी ऊंचाई सात मंज़िला इमारत के जितनी ही होने वाली है। इस स्टेशन को जल्द से जल्द तैयार करने का काम किया जा रहा है। इंटरचेंज बनाने का काम भी 2019 में शुरू कर दिया गया था। वहीं इस स्टेशन के बनने से अब कई यात्रियों को इससे फ़ायदा मिलने वाला है।

इंटरचेंज की भी होने वाली है सुविधा

बता दें कि हैदरपुर बादली मौजूदा येलो लाइन स्टेशन और मैजेंटा लाइन एक्सटेंशन के अगली स्टेशन के बीच ही एक इंटरचेंज पॉइंट बनाने का काम भी किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस रूट पर 5 इंटरचेंज स्टेशन होंगे और साथ ही कुल 22 स्टेशन होने वाले हैं।

इंटरचेंज स्टेशन में पीरागढ़, मधुबन चौक, आजादपुर, मजलिस पार्क और आरके आश्रम मार्ग शामिल है। स्टेशन बनने के बाद ये नज़ारा भी काफी खूबसूरत नज़र आने वाला है। बता दें कि मयूर विहार फेज 1 भी 22 मीटर की ऊंचाई के साथ दिल्ली के सबसे ऊंचे मेट्रो स्टेशनों में शुमार है।