home page

Toll Plaza News: अब सफर होगा सुहाना, इन टोल प्लाजा पर नहीं देना होगा टैक्स

Toll Plaza News चंडीगढ़ से शिमला जाने वालों के लिए अच्छी खबर केंद्रीय सड़क एव परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि 60 किमी से कम दूरी वाले टोल प्लाजा को हटाया जाएगा। चंडीगढ़ शिमला हाईवे पर अब एक ही टोल प्लाजा रहेगा।
 
 | 
Toll Plaza News: अब सफर होगा सुहाना, इन टोल प्लाजा पर नहीं देना होगा टैक्स

HR Breaking News, ऑनलाइन डेस्क, चंडीगढ़ Toll Plaza News: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में कहा कि कोई भी टोल प्लाजा 60 किलोमीटर से कम के दायरे में नहीं हो सकता है। नितिन गडकरी ने आश्वस्त किया है कि 60 किलोमीटर से कम दूरी के सभी टोल नाके खत्म किए जाएंगे। इससे वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

 

बता दें कि चंडीगढ़ से शिमला की दूरी लगभग 120 किलोमीटर है और इस हाईवे पर दो टोल प्लाजा आते हैं। चंडीगढ़ से शिमला की तरफ जाने वाले हाईवे पर पंचकूला के चंडीमंदिर में पहला टोल गेट आता है। वहीं इसके बाद दूसरा टोल प्लाजा सोलन जिले के धर्मपुर के नजदीक सनवारा में है। जहां पर वाहन चालकों को टोल चुकाना पड़ता है।

 

यह भी जानिए

Haryana Sarkar हरियाणा में जमीनी विवाद खत्म करने को लेकर हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, उठाया ये बड़ा कदम

चंडीमंदिर टोल प्लाजा से सनवारा टोल प्लाजा के बीच की दूरी करीब 25 से 30 किमी है। ऐसे में अब केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री के आश्वासन के मुताबिक एक टोल प्लाजा हटाया जाएगा। जिससे वाहन चालकों को एक ही टोल गेट पर टोल की राशि देनी होगी।


बता दें कि चंडीगढ़ समेत अन्य शहरों से बड़ी संख्या में लोग पहाड़ों की रानी कहे जाने वाले शहर हिमाचल की राजधानी शिमला का रूख करते हैं। वहीं, विंटर सीजन में बर्फबारी के मजा लेने के लिए भी चंडीगढ़ से मात्र 120 किलोमीटर दूर शिमला लोगों की पसंदीदा जगह है। सैकड़ों वाहन शिमला के लिए आते और जाते हैं। ऐसे में अब एक टोल गेट हटने से चंडीगढ़ से शिमला का सफर वाहन चालकों के लिए सस्ता हो जाएगा।


आंकड़ों के मुताबिक वीकेंड पर चंडीगढ़ से शिमला के लिए 30 से 35 हजार वाहन जाते हैं, इसकी मुख्य वजह यह है कि चंडीगढ़ से शिमला नजदीक है और लोग कसौली, कुफरी, सोलन, चायल जैसी जगहों पर घूमना पसंद करते हैं।

यह भी जानिए

Ambala-Shamli Expressway हरियाणा के इन गांवों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेस वे, जमीन अधिग्रहण की प्रकिया शुरू

सनवारा टोल प्लाजा पर इतना लगता है टोल टैक्स

वहीं, शिमला को जाने वाले रास्ते में सनवारा के पास दूसरा टोल प्लाजा को शुरू हुए अभी करीब एक साल हुआ है।  यह टोल प्लाजा धर्मपुर से पीछे सनवारा के पास चंडीगढ़ की तरफ है। इस टोल प्लाजा पर कार व जीप का एक तरफ का शुल्क 55 रुपये तय किया है। डबल फेयर 85 रुपये वसूला जाता है।

लाइट कमर्शियल व्हीकल, लाइट गुड्स व्हीकल व मिनी बस के लिए 90 रुपये, बस व ट्रक (टू एक्सेल) 190, थ्री एक्सेल कमर्शियल व्हीकल के 210, हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी के 300 और ओवरसीज्ड व्हीकल के 365 रुपये वसूले जाते हैं। सनवारा टोल प्लाजा पर फास्टैग से यह शुल्क लगता है वहीं, जिस वाहन पर फास्टैग नहीं लगा होगा उससे दोगुना राशि वसूली जाती है। 

चंडीमंदिर टोल प्लाजा प्रबंधन की तरफ से किसान आंदोलन के बाद मल्टीपल और मासिक टैक्स में इजाफा कर दिया गया था। इसके मुताबिक कार का सिंगल फेयर 30 रुपये और डबल फेयर 50 रुपये है। चंडीमंदिर टाेल प्लाजा से राेजाना 15-20 हजार गाड़ियां गुजरती हैं।

वहीं, वीकेंड पर यह आंकड़ा 35 हजार तक पहुंच जाता है। क्रिसमस और नए साल मनाने के लिए लोग शिमला की ओर रुख करते हैं, तो 40 हजार तक भी गाड़ियां टाेल से निकलती हैं।