home page

Vastu Tips : गलती से भी घर की छत पर न रखें ये 5 चीजें, वरना कंगाली है तैयार

Vastu Tips For Terrace : कई बार एक छोटी-सी गलती हमारा बड़ा नुकसान करवा देती है। जाने- अनजाने में हम छत पर ऐसी चीजों को रख देते हैं जो बाद में हमारी कंगाली का कारण बन जाती है।
 | 

HR Breaking News (ब्यूरो) : वास्तु दोष इंसान के जीवन में बड़ी समस्याएं लेकर आते हैं। इसलिए शुभ या मांगलिक कार्य, नई चीजों के निर्माण और घर में सामान के रख-रखाव में इसका विशेष ख्याल रखा जाता है। घर में वाद-विवाद से लेकर रुपए-पैसे की तंगी वास्तु दोष के परिणाम हो सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे घर की छत पर रखी कुछ खास चीजें नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को बढ़ाती है। ये घर में कलेश, वाद-विवाद और आर्थिक समस्याओं को बढ़ावा देती हैं। इसलिए छत पर इन चीजों का रखना बहुत अशुभ माना जाता है। आइए आज जानते हैं कि छत पर कौन सी चीजें रखने से वास्तु दोष होता है।

ये भी पढ़ें : घर में खत्म हो जाएगी पैसे की तंगी, अपनाए ये वास्तु टिप्स

बांस

छत पर कभी भी बांस या बांस से बनी चीजें ना रखें। ऐसा करने से घर का माहौल हमेशा बिगड़ा रहता है। कोशिश करें कि ऐसी चीजों को स्टोर रूम या घर से बाहर ही रखा जाए।

जंग लगा सामान

घर की छतों पर कभी भी लोहे का जंग लगा हुआ सामान नहीं रखना चाहिए। इसके कारण होने वाला वास्तु दोष आर्थिक मोर्चे पर आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। घर की छत पर लोहे का जंग लगा सामान रखने से शनि भी नाराज होते हैं।

कांटेदार पौधे

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की छत पर भूलकर भी कांटेदार पौधे ना रखें। ये व्यक्ति की तरक्की में बाधाएं पैदा करते हैं। आपको छत पर कैक्टस जैसे पौधे नहीं रखने चाहिए।

ये भी पढ़ें : 100 रुपये से शुरू किया था कारोबार, अब 100 करोड़ पर पंहुचा, पढ़िए बुजुर्ग महिला की दिलचस्प कहानी

टूटे हुए गमले

अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग घर की छतों पर टूटे हुए गमलों में पौधारोपण करते हैं। वास्तु में ऐसा करना गलत बताया गया है। छत पर रखे गमले दुरुस्त और अच्छी स्थिति में होने चाहिए।

झाड़ू

घर की छत पर कभी भी झाड़ू ना रखें। ऐसा कहते हैं कि खाली छत पर झाड़ू रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। शास्त्रों में लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है। इनके नाराज होने से सुख-समृद्धि पर बुरा असर पड़ता है।