home page

Vastu Tips : रसोई में कभी न रखें ये चीजें, घर में कभी नहीं होगी बरकत

कई बार जानकारी के आभाव में वास्तु के नियमों का उल्लंघन कर दिया जाता है। जिससे कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें रसोई घर से जल्द से जल्द निकाल देना चाहिए, आइए जानते हैं-

 | 
Vastu Tips : रसोई में कभी न रखें ये चीजें, घर में कभी नहीं होगी बरकत

HR Breaking News (डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली)। वास्तु शास्त्र में रसोई घर को सबसे महत्वपूर्ण जगह बताया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें माता अन्नपूर्णा वास करती हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि माता अन्नपूर्णा की कृपा से ही व्यक्ति को अन्न की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि वास्तु शास्त्र में रसोई घर से जुड़े कई उपायों को बताया गया है। लेकिन कई बार जानकारी के आभाव में वास्तु के नियमों (Vastu Shastra Niyam) का उल्लंघन कर दिया जाता है। जिससे कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें रसोई घर से जल्द से जल्द निकाल देना चाहिए, आइए जानते हैं।

ये भी पढ़ें : Chanakya ki Niti: पति करना चाहता है ये काम तो पत्नी बिना शर्म के झट से कर दें हां


झाड़ू रखने से बढ़ सकती है मुसीबत


वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि रसोई घर में कभी भी झाड़ू नहीं रखना चाहिए। रसोई की साफ-सफाई जरूरी है, लेकिन उसमें झाड़ू रखने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं और अन्न के आभाव का खतरा बढ़ सकता है। इसके साथ घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।

न रखें दवाइयां


अगर रसोई घर में दवाइयां रखी गई हैं तो उसे जल्द उस स्थान से हटा दें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका नकरात्मक प्रभाव परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। साथ ही अन्य बिमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि ऐसा करने से नकरात्मक उर्जा में भी बढ़ोतरी होती है।

ये भी पढ़ें : सुहागरात की रात : शादी की पहली रात दुल्हन ने दूल्हे को ये चीजे देने से किया मना, फिर हुआ ये...


शीशा ना रखें


रसोई घर में शीशा रखने से भी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इससे न केवल नकरात्मक उर्जा का फैलाव होता है बल्कि आग के कारण बढ़ने वाली अधिक उर्जा के कारण स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए रसोई घर से शीशे को जल्द निकाल दें।

ये भी पढ़ें : Chanakya ki Niti: पति करना चाहता है ये काम तो पत्नी बिना शर्म के झट से कर दें हां

न करें मन्दिर की स्थापना


रसोई घर में मंदिर की स्थापना भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे देवी-देवता नाराज हो सकते हैं और घर में कई प्रकार की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए मंदिर स्थापित करने के लिए उचित जगह और वास्तु में बताए दिशा का ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें : सुहागरात की रात : शादी की पहली रात दुल्हन ने दूल्हे को ये चीजे देने से किया मना, फिर हुआ ये...


न रखें बासी खाना और कबाड़


वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर से बासी खाने को तुरंत निकालकर कहीं दूसरी जगह रख देना चाहिए। साथ ही इसमें कबाड़ का जमावड़ा भी नहीं रहना चाहिए। इन नियमों का पालन ना करने से मां अन्नपूर्णा क्रोधित हो सकती हैं और घर में आर्थिक व स्वास्थ्य के क्षेत्र में समस्याएं पैदा हो सकती हैं।