home page

Weather: हरियाणा में चरम सीमा पर गर्मी, मौसम विभाग ने दी हीट स्ट्रोक की चेतावनी

हरियाणा में गर्मी चरम पर है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ज्यादा देर तक धूप में रहने से बढ़ने हो सकती है परेशानी। डिहाइट्रेशन का हो सकते हैं शिकार। हालांकि अभी राहत के आसार नहीं है। जानिए कब तक राहत मिल सकती है।
 | 
Weather: हरियाणा में चरम सीमा पर गर्मी, मौसम विभाग ने दी हीट स्ट्रोक की चेतावनी

HR Breaking News, करनाल ब्यूरो, गर्मी चरम पर पहुंच चुकी है। भीषण गर्मी के साथ चल रहे लू के थपेड़ों ने जनजीवन को बेहाल किया हुआ है। गर्म हवा से लोगों के हलक सूख रहे हैं। ऐसी मौसम में थोड़ी सी लापरवाही डिहाइड्रेशन का शिकार बना सकती है। ऐसे में सेहत को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। धूप में निकलने से लू, हीट स्ट्रोक लगने की संभावना बढ़ जाती है। लू लगने से सेहत पर असर पड़ सकता है।

 

गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, उल्टी, दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए चिकित्सक सलाह दे रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। लिक्विड चीजों को डाइट का हिस्सा बनाएं। सबसे जरूरी बात कि इस मौसम में आने वाली चीजों को डाइट में शामिल करें। जो आपको इस मौसम में सेहतमंद और तरोताजा रखने के साथ लू से भी बचाने में मदद कर सकें।

हरियाणा के ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें


क्या होता है हीट स्ट्रोक

हीट स्ट्रोक को सन एस्ट्रोक भी कहा जाता है। यह बीमारी गर्मी के कारण मरीजों को अपने गिरफ्त में लेती है। बीमारी की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति के शरीर का पानी अत्यधिक धूप वह गर्मी की वजह से पसीना के रूप में बाहर निकल जाता है। शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इस कारण सिर में दर्द, चक्कर आना, बदन में दर्द, कमजोरी महसूस होना परेशानी का कारण बन जाता है। अधिक गर्मी व लू लगने पर शरीर में पोटेशियम, सोडियम साल्ट और पानी की भारी कमी हो जाती है। इस कारण व्यक्ति हीट स्ट्रोक का शिकार हो जाता है।

हरियाणा के ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें


क्या कहता है मौसम विभाग

मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की ये लहरें कम से कम अगले चार से पांच दिनों तक बनी रहेंगी और ज्यादा राहत की उम्मीद नहीं है। अगले 48 घंटे में दिल्ली समेत उत्तर भारत में हल्की आंधी और धूल भरी आंधी की गतिविधि हो सकती हैं, लेकिन इससे मौजूदा गर्मी की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह पहली बार है जब देश के कई हिस्सों में गर्मी का इतना विस्तृत आवरण देखा गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के साथ-साथ पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। पंजाब, पश्चिम राजस्थान, दिल्ली, विदर्भ के कई हिस्सों और हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

हरियाणा के ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें


भीषण गर्मी व लू से बचाव के लिए लोग यह बरतें सावधानियां

- रोजाना हर व्यक्ति को कम से कम 6 से 8 लीटर पानी पीना चाहिए।

-हीट स्ट्रोक से बचने के लिए नारियल का पानी लाभदायक है।

-इलेक्ट्रोलाइट का सेवन करना चाहिए।

-संतरे का सेवन भी लाभदायक है।

 

हरियाणा के ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

-तरबूज का सेवन करें, गन्ने का रस भी काफी महत्वपूर्ण है।

-छाछ भी हीट स्ट्रोक में रामबाण साबित हो सकता है।
- सत्तू गर्मियों के दिनों में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

देशभर में यह बना हुआ है मौसमी सिस्टम

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मेघालय और असम के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है।

एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक टर्फ रेखा पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है।