Haryana में सरकार की तरफ से बड़ी सौगात, 650 नई बस और रेल कॉरिडोर समेत मिलेंगी ये सौगात
Haryana - हरियाणा सरकार प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात देने जा रही है। परिवहन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 650 नई बसों (new buses) की सौगात के साथ-साथ हरियाणा आर्बिटल रेल कॉरिडोर जैसे अहम प्रोजेक्ट पर तेजी से काम हो रहा है। इन योजनाओं से सफर आसान होगा और विकास को नई रफ्तार मिलेगी-
HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana) दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi assembly elections) में अहम मुद्दा बनी यमुना की सफाई को लेकर हरियाणा सरकार गंभीर नजर आ रही है। प्रदेश सरकार ने यमुना एक्शन प्लान के तहत नदी के जल की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया है और इस पर काम तेज करने का निर्णय किया गया है।
यमुना नदी हरियाणा में दिल्ली में प्रवेश से पहले करीब 180 किलोमीटर तक बहती है, जबकि दिल्ली से निकलने के बाद यह लगभग 70 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
हरियाणा सरकार ने यमुना नदी के जल को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत मार्च 2028 तक 146 एमएलडी क्षमता के 8 कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETP) और 622 एमएलडी क्षमता के 13 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) स्थापित किए जाएंगे।
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने अपने अभिभाषण में यमुना नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए नायब सरकार के संकल्प की जानकारी दी। उन्होंने एसवाईएल नहर के निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार इस परियोजना के प्रति पहले की तरह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
फसल अवशेष प्रबंधन को बढ़ावा (Promotion of crop residue management) देने के लिए चालू वित्त वर्ष में प्रोत्साहन राशि को 1,000 रुपये प्रति एकड़ से बढ़ाकर 1,200 रुपये प्रति एकड़ कर दिया गया है। इसके साथ ही हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने राज्य की सभी 12 फुट चौड़ी सड़कों को 18 फुट चौड़ा करने का निर्णय लिया है, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।
इस योजना के तहत मार्च 2026 तक 1,275 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, शेष 2,225 किलोमीटर सड़कों के निर्माण को मार्च 2027 तक पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को जारी किए गए हैं।
गुरुग्राम-फरीदाबाद सहित 10 शहरों को मिलेंगी 650 स्टैंडर्ड फ्लोर एसी बसें-
राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में बताया कि प्रदेश के प्रत्येक जिले को सीधे नेशनल हाईवे से जोड़ा जाएगा। परिवहन अवसंरचना को सशक्त करने के तहत पानीपत में इलेक्ट्रिक बस डिपो (Electric Bus Depot) तैयार हो चुका है, जबकि यमुनानगर-जगाधरी में डिपो का निर्माण 31 मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।
गुरुग्राम व फरीदाबाद जैसे महानगरों और 10 अन्य शहरों के लिए 650 स्टैंडर्ड फ्लोर एसी बसें (Standard Floor AC Buses) शुरू की जाएंगी, जो शहरी परिवहन को नई परिभाषा देंगी।
हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का निर्माण जून 2029 तक होगा पूरा-
हरियाणा की अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाला 11,607 करोड़ रुपये की लागत का हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (Haryana Orbital Rail Corridor) एक महत्वपूर्ण गेम चेंजर के रूप में उभर रहा है। राज्यपाल ने बताया कि इसका प्राथमिक खंड पातली-मानेसर पहले ही मालगाड़ियों के संचालन के लिए शुरू किया जा चुका है।
पूरे प्रोजेक्ट को जून 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। यातायात को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सभी लेवल क्रॉसिंग को समाप्त किया जाएगा। वहीं, स्टेट मिनी क्लस्टर डेवलपमेंट स्कीम (State Mini Cluster Development Scheme) के तहत कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित करने के लिए 49 आवेदनों को मंजूरी मिल चुकी है, जिनमें से शेष 17 परियोजनाओं पर कार्य तेजी से प्रगति पर है।
