home page

Affair : मकान मालिक के बेटे ने किराए पर रह रही 2 बच्चों की मां से बनाए संबंध

काफी समय पहले महिला की शादी कांठ के एक गांव में हुई थी। महिला ने बताया कि उसकी दो बेटियां भी है। शादी के बाद उसका पति उसे बहुत परेशान करता था। इसलिए वो उसे छोड़कर किराए के मकान पर रहने लगी। यहां मकान मालिक के बेटे ने महिला के साथ संबंध बना लिए। जानें पूरी कहानी- 

 | 
Affair : मकान मालिक के बेटे ने किराए पर रह रही 2 बच्चों की मां से बनाए संबंध

HR Breaking News (नई दिल्ली)। मुरादाबाद के अगवानपुर में शनिवार को प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी एक विवाहिता ने जमकर ड्रामा किया। पुलिस ने तहरीर मांगी तो उसने प्रेमी पर कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। तब पुलिस ने युवक का शांतिभंग की धारा में चालान कर कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें : Affair Story : ससुर के साथ एक रात होटल में रूकी बहू्, फिर हो गया कांड


महिला ने बताया कि उसकी शादी कांठ के एक गांव में हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। पति महिला को तरह-तरह से तंग करता था। इसलिए उसने पति के खिलाफ मुकदमा करा दिया था। इसी वजह से वह छह माह से पति से अलग रह रही है। वह अगवानपुर के एक मोहल्ले में किराये पर कमरा लेकर रहने लगी थी। इसी दौरान मकान मालिक के बेटे से उसके प्रेम संबंध हो गए।

महिला का आरोप है कि इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध भी बनाए हैं। उनकी प्रेम कहनी की भनक परिवार के लोगों को लगी तो मकान मालिक ने महिला को घर से निकाल दिया। इसके बाद युवक ने महिला को हरथला क्षेत्र में किराये का कमरा दिला दिया था। आरोप है कि युवक भी इसके साथ वहीं रहने लगा। इसी बीच परिजनों ने युवक की शादी अन्य युवती से तय कर दी।

ये भी पढ़ें : Affair Story : ससुर के साथ एक रात होटल में रूकी बहू्, फिर हो गया कांड

17 मार्च को उसकी शादी होनी है। महिला को इसकी जानकारी हुई तो वह युवक के घर जाकर बैठ गई। इससे मोहल्ले में हंगामा हो गया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस महिला को चौकी पर ले गई। यहां लोगों ने महिला को समझाकर मामले को निपटा दिया, लेकिन शनिवार को महिला फिर से पुलिस चौकी पहुंच गई।

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: ऐसे पुरुषों के पास भागी चली आती हैं महिलाएं, ये काम करने में नहीं लगाती देरी

जहां वह युवक से शादी करने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने युवक को भी चौकी में बुला लिया। चौकी इंचार्ज मृदुल कुमार ने बताया कि महिला चौकी पर आई थी। उसने युवक से शादी करने की बात रखी थी। युवक शादी करने को तैयार नहीं है। महिला से प्रार्थना पत्र मांगा तो उसने युवक पर कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। फिलहाल युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।