affair : मज़दूर पति काम पर जाते ही लेबर ठेकेदार आ जाता था घर, 3 साल से चल रहा था ये सिलसिला
love affair : मज़दूर पति जब मज़दूरी के लिए बाहर जाता था तो उसके बाद उसका ठेकेदार उसके घर पहुंच जाता था और उसकी पत्नी के साथ संबंध बनता था और ये सिलसिला 3 सालों से चल रहा था पर फिर एक दिन हुआ कुछ ऐसा |

ठेकेदार ने महिला पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया, लेकिन महिला ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला, उसके पति, बेटा और एक मासूम बच्ची पर एसिड फेंक दिया। सभी का जिले SKMCH में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Supreme Court Decision : कोर्ट ने सुना दिया फैसला, कब्ज़ा करने वाला ही होगा प्रॉपर्टी का Owner
एसिड अटैक के बाद आरोपी फरार
रविवार की रात दस बजे खाना खाने के बाद पति समेत बेटा और बेटी के साथ बरामदे पर सो गए थे। रात 12 बजे आरोपी महेश भगत घर के पीछे से सीढ़ी लगा कर घर के छत पर चढ़ गया। छत से ही उसने घर के सदस्यों पर एसिड फेंक दिया। उसके बाद वह फरार हो गया। परिवार के लोगों की चिल्लाहट सुनने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच ने पीड़ित परिवारों के सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया।
मामला सामने आने के बाद अहियापुर थानेदार अरुण कुमार के निर्देश पर मेडिकल ओपी प्रभारी विजय प्रसाद पीड़ितों के पास पहुंच कर बयान दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि चकिया के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों को एसिड अटैक मामले में भर्ती करवाया गया है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पीड़ितों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Supreme Court Decision : कोर्ट ने सुना दिया फैसला, कब्ज़ा करने वाला ही होगा प्रॉपर्टी का Owner
3 साल से था अवैध संबंध
पीड़ित महिला ने बताया कि वो दाई का काम करती है। उसका पति मजदूरी का काम करता है। आरोपी महेश भगत लेबर ठेकेदार है। काम के सिलसिले में उसकी मुलाकात उसके पति रमन से हुई। उसी समय उसके बड़े बेटे की सड़क दुर्घटना हो गई।
इलाज के लिए महेश भगत ने पांच हजार दिया। इसके बाद से वो पैसा वापस करने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता के पास पैसा नहीं था। महेश भगत ने इसका फायदा उठाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया।
दिन में पीड़िता का पति काम पर चला जाता था। जिसके बाद महेश भगत उसके घर मे आता और कई बार उसके साथ अवैध संबंध बनाता था।
Supreme Court Decision : कोर्ट ने सुना दिया फैसला, कब्ज़ा करने वाला ही होगा प्रॉपर्टी का Owner
शादी से इनकार करने पर किया एसिड अटैक
पीड़िता ने बताया कि महेश भगत शादीशुदा है। वो मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसे कोई बच्चा नहीं है। आरोपी एक बच्ची को गोद लिए हुए है। पिछले एक साल से महेश भगत पीड़िता पर शादी का दबाव बनाने लगा, लेकिन पीड़िता शादी से इनकार करने लगी। कई बार वो घर मे घुस कर मारपीट भी किया। फिर भी पीड़िता शादी के लिए राजी नहीं हुई। इसी कारण वो रविवार के रात सीढ़ी के सहारे घर पर चढ़ा और ऊपर से एसिड अटैक कर फरार हो गया।
Supreme Court Decision : कोर्ट ने सुना दिया फैसला, कब्ज़ा करने वाला ही होगा प्रॉपर्टी का Owner
पति मजदूरी का करता है काम
पीड़िता को चार बच्चे हैं। तीन बेटा और एक बेटी है। दो बड़ा बेटा पटना में मजदूरी का काम करता है। तीसरा बेटा पिता के साथ मजदूरी का काम करता है। छोटी बेटी मां के साथ घर में रहती है। पति भी मजदूरी का काम करता है। बिहार में काम नहीं मिलने पर वो दूसरे राज्य में जाकर भी मजदूरी का काम करता है। पति तमिलनाडु, बेंगलुरु, दिल्ली और गुजरात में भी मजदूरी का काम कर चुका है। बीस दिन पहले ही पति गुजरात से घर आया था।
Supreme Court Decision : कोर्ट ने सुना दिया फैसला, कब्ज़ा करने वाला ही होगा प्रॉपर्टी का Owner