home page

Affair : बहन की ननद के साथ बनाना चाहता था संबंध, आधी रात को कर दिया ये काम

affair story : छोटा भाई मेहमान बन कर घर आया और उसे पहली ही नज़र में बहन की ननद से प्यार हो गया और वो उसके साथ संबंध बनाना चाहता था और एक दिन रात को उसने कर दिया ये काम  

 | 
affair

HR Breaking News, New Delhi : औरंगाबाद  जिले के अंबा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शादी से मना करने पर साले ने अपने जीजा की हत्या कर दी। ये आरोप मृतक की पत्नी ने लगाया है, मृतक की पहचान नगर  बीघा गांव निवासी मुनील राम के रूप में हुई है।  

आरोपी को समझाने आए थे पति-पत्नी
दरअसल मुनील राम की ससुराल जगदीशपुर गांव में थी। उसकी शादी संजू देवी से कुछ साल पहले हुई थी। घटना के दिन मुनील राम और पत्नी जगदीशपुर गांव में थे। सोमवार की सुबह मुनील की मौत होने के बाद हड़कंप मच गया। मृतक की पत्नी ने अपने भाई संतोष पर हत्या की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। 

पत्नी ने अपने से 15 साल छोटे पड़ोसी साथ बनाये संबंध, फोन में रिकॉर्ड किया वीडियो

बहन की ननद से था आरोपी का अफेयर
संजू देवी ने बताया कि उसका भाई संतोष उनकी ननद छोटी से प्रेम करता था। इस बात का विरोध हो रहा था। उनके पति संतोष को समझाने के लिए जगदीशपुर गांव आए हुए थे। रविवार की रात एक टेंपो पर लादकर उसके पति मुनील राम को जगदीशपुर गांव में घर पर लाकर छोड़ा गया तो उसे शक हो गया। वह शराब के नशे में थे, और टेंपो चालक से पूछने पर वह बहस करने लगा।

साले ने की जीजा की हत्या
इसके बाद उसने अपने भाई से ही पूछताछ की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। रात में उनके पति सो गए। सुबह करीब 6 बजे उनकी मृत्यु हो गई। संजू देवी ने  कहा कि उन्हें विश्वास है कि पहले उन्हें शराब पिलाई गई और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी गई। उनकी ननद से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी वजह से घटना को अंजाम दिया गया है।

पत्नी ने अपने से 15 साल छोटे पड़ोसी साथ बनाये संबंध, फोन में रिकॉर्ड किया वीडियो

मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। थानाध्यक्ष ने कहा है कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा। अस्पताल में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।