home page

प्यार में धोखा : 26 साल के लड़के ने 40 साल की विधवा से कर ली शादी , एक साल बाद पत्नी ने कर दिया ये काम

ये खबर आपके अंदर प्यार को खत्म कर देगी और पति -पत्नी के रिश्ते को लेकर बहुत सारे सवाल पैदा कर देगी।  एक विधवा से शादी करने के बाद उस विधवा ने अपने ही पति के साथ कर दिया ये काम  
 | 
love affair

HR Breaking News, New Delhi : अनजान नंबर से प्यार का परवान चढ़ा और युवक ने सैंकड़ों किलोमीटर दूर रहने वाली एक 40 वर्षीय महिला से शादी कर ली, यह जानते हुए भी वह एक विधवा है और उसका एक आठ साल का बच्चा भी है। अभी शादी को करीब एक साल ही हुए थे कि कुछ बात को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ। पत्नी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा पति को जेल भिजवा दिया। प्यार, शादी और जेल की यह कहानी बिहार के मुजफ्फरपुर की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कहानी शुरू होती है करीक एक साल पहले। बिहार की राजधानी पटना के कुम्हरार क्षेत्र में रहने वाले 27 वर्षीय राहुल कुमार से गलती में रांची के एक अनजान नंबर पर फोन लग जाता है। उधर से एक महिला की आवाज आती है। धीरे-धीरे दोनों अंजान एक दूसरे से बात करने लगते हैं। युवक महिला से प्यार करने लगता है और उससे शादी करने को कहता है। महिला युवक को बताती है कि वह एक विधवा है और उसका एक बेटा भी है। युवक महिला की बातें सुनने और उसकी स्थिति जानने के बावजूद उससे शादी कर लेता है। लेकिन युवक के घरवाले इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करते हैं और उसे घर से बेदखल कर देते हैं। युवक अपनी पत्नी को लेकर पटना से मुजफ्फरपुर चला जाता है और दोनों जिंदगी गुजारने लगते हैं।

शादी को अभी एक साल भी नहीं हुए कि पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा शुरू हो गया। एक सप्ताह पहले पत्नी युवक को छोड़ वापस रांची चली गई। वहीं, उसका बेटा मुजफ्फरपुर ही रह गया। महिला रांची पहुंच चाइल्ड लाइन में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। कहा कि वह उसके बेटे के साथ गलत कर सकता है। अपने बेटे की जान को खतरा बताया। इसके बाद पुलिस ने बाल कल्याण समिति के निर्देश पर बच्चे को मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा स्थित बाल गृह में शिफ्ट करवा दिया। इसके बाद अपने बेटे को वापस लेने मुजफ्फरपुर आयी महिला ने पति के खिलाफ प्रताड़ना और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवायी। साथ ही कहा कि उसका पति अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दे रहा है। पुलिस ने महिला की प्राथमिकी के आधार पर पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।