Bihar news : लवर के साथ कमरे में रंगरलियां मना रही थी बहु, सास ने देखा तो पहुंच गयी थाने
extramarital affair : कमरे में महिला जो 2 बच्चों की माँ है, वो अपने लवर के साथ रंगरलियां मना रही थी और उन दोनों को महिला की सास ने देख लिया, उसके बाद सास सीधा थाने जा पहुंची , फिर क्या हुआ, आइये विस्तार से जानते हैं पूरा मामला
HR Breaking News, New Delhi : कहते हैं प्यार कब कहां किससे हो जाए कोई नहीं जानता। बिहार के गया में ऐसा ही मामला सामने आया जब एक शख्स को दो बच्चों की मां से प्यार हो गया। महिला के पति की मौत हो चुकी थी। ऐसे में अकेले जिंदगी गुजार रही इस युवती को एक सहारा मिल गया। करीब दो साल से दोनों के बीच छिपते-छिपाते लव अफेयर चलता रहा। इसी बीच चौंकाने वाला घटनाक्रम हुआ जब महिला की सास ने अपनी बहू को उसके प्रेमी के साथ एक कमरे में पकड़ लिया। बस फिर क्या था मामला थाने पहुंचा और फिर उनकी वहीं सबके सामने शादी करा दी गई।
Extramarital affair : 45 की महिला अपनी से आधी उम्र के लड़कों से बनाती है संबंध , बताई ये वजह
प्रेमी संग महिला की थाने में शादी का पूरा मामला गया जिले का है। मानपुर प्रखंड के बुनियादगंज थाने में इस प्रेमी जोड़े का पुलिसकर्मियों के सामने सात फेरे कराए गए। जिस महिला की शादी हुई उसके पहले से दो बच्चे हैं। हालांकि, इस शादी के बारे में जब युवक के परिजनों को पता चला तो उन्होंने विरोध जताया। काफी आनाकानी हुई लेकिन पुलिस के समझाने पर वे मान गए।
इस तरह से एक विधवा महिला को प्रेमी का साथ मिला। पुलिसवालों के सहयोग से उन दोनों की शादी करा दी गई। महिला चाकंद गांव की रहने वाली है। पति की मौत के बाद वह अपने दो बच्चों के साथ ससुराल में ही रहती थी। इसी बीच मानपुर के रहने वाले युवक उपेंद्र रविदास से किसी तरह उसकी मुलाकात हुई। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे।
बताया जा रहा कि बीते 2 साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी उपेंद्र रविदास विधवा महिला से मिलने अक्सर आया करता था। तभी महिला की सास ने दोनों को एक साथ कमरे में पकड़ लिया। वहीं सास ने इसकी सूचना बुनियादगंज थाना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया। वहां दोनों का प्यार देखकर बुनियादगंज थाने की महिला डेस्क की पहल पर उनकी शादी कराई गई।
Extramarital affair : 45 की महिला अपनी से आधी उम्र के लड़कों से बनाती है संबंध , बताई ये वजह
बुनियादगंज थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर में उन्होंने महिला डेस्क ने दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया। जिस पर दोनों पक्षों की रजामंदी हुई और वहीं थाने के पुलिसकर्मी बाराती बने दिखे। शादी के बाद पुलिसकर्मियों के बीच में मिठाइयां भी बांटी गई। पुलिस के इस मानवीय पहल की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। वहीं शादी के बाद विधवा महिला और युवक दोनों काफी खुश दिखे।
