home page

Bihar News : लवर के घर पहुंची लड़की, गांववालों ने देखा तो हो गया कांड

love affair news : आज के समय में लोग अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ रहने के लिए या उनसे मिलने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं, ऐसा ही एक काम इस लड़की ने किया, चोरी छुपे ये अपने लवर से मिलने उसके घर चली गयी और जब अस पास वालों को इसकी भनक लगी तो फॉर ये बड़ा कांड हो गया | आइये जानते है क्या है ये पूरा मामला 
 | 
extramarital affair

HR Breaking News, New Delhi : दिनभर रस्साकसी व मान-मनौव्वल के बाद शुक्रवार शाम पंचों ने प्रेमी जोड़े का आदर्श विवाह कराया। शादी के बाद हंसी-खुशी कन्या की विदाई की गई। शादी के गवाह बने सैकड़ों लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
जानकारी के अनुसार, करजा थाना के एक गांव की लड़की का जैतपुर ओपी क्षेत्र के एक लड़के से कई वर्षों से प्रेम चल रहा था। शादी नहीं हो पाने पर एक सप्ताह पूर्व लड़की अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और वहीं रहने लगी। यह देख लड़का फरार हो गया।

love affair : आधी रात (1AM) प्रेमी साथ फरार हुई 4 बच्चों की माँ, दो को साथ ले गयी, दो को छोड़ गयी


इस बीच लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का पक्ष पर शादी के लिए दबाव बनाया, लेकिन वे ना-नुकुर करते रहे। किसी अन्य राज्य में रह रहे लड़के के पिता को बुलाया गया। मुखिया संघ अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में महापंचायत हुई।

मान-मनौव्वल के बाद लड़का व स्वजन आदर्श विवाह के लिए राजी हो गए। इसके बाद पंचों के साथ नर्सिंग स्थान पहुंच दोनों पक्षों की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े का आदर्श विवाह कराया। शादी के बाद सभी ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर विदा किया।
 

love affair : आधी रात (1AM) प्रेमी साथ फरार हुई 4 बच्चों की माँ, दो को साथ ले गयी, दो को छोड़ गयी