home page

चाणक्य नीति : ऐसी स्त्री शादी के बाद बदल देती है किस्मत

chanakya neeti : देश के सबसे बड़े ज्ञानियों में से एक, आचार्य चाणकय अपनी चाणकय नीति में बताते हैं की अगर कोई पुरुष ऐसी स्त्री से शादी करता है तो उसकी किस्मत बदल जाती है | आइये जानते हैं ककया कहते हैं आचार्य चाणक्य 

 | 
chanakya niti

HR Breaking News, New Delhi : चाणक्य को कौटिल्य और विष्णुगुप्त नाम से भी जाना जाता है। भारत के इतिहास के अनुसार, चाणक्य बहुत ही ज्ञानी व्यक्ति थे, जिनकी नीतियां बेहद प्रसिद्ध है। वहीं, अगर बात विवाह की हो तो सही जीवनसाथी चुनना बेहद जरूरी होता है। वहीं, चाणक्य नीति के अनुसार विवाह के योग्य स्त्री के गुणों की व्याख्या की गयी है, जो पति और परिवार के लिए बेहद ही भाग्यशाली मानी जाती है। ऐसी स्त्री का पांव घर में पड़ जाए तो जीवन में खुशियां और सौभाग्य बना रहता है।

Chanakya Niti : इन पुरूषों से हमेशा संतुष्ट रहती हैं औरतें, एक मिनट में हो जाती हैं इंप्रेस

धार्मिक स्त्री
धर्म-कर्म में रुचि रखने वाली स्त्री परिवार में सुख और शांति बनाए रखने में कौशल मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि धर्म-कर्म करने वाले इंसान बुरे कामों से डरते हैं। जो स्त्री अपने धर्म का पालन करती है, वे जीवन की हर परिस्थिति में सफलता प्राप्त करती है। वहीं, विधिविधान से पूजापाठ करने से घर में सौभाग्य बना रहता है।

संस्कारी स्त्री
बाहरी सुंदरता के साथ-साथ आंतरिक सुंदरता भी जरूरी है। संस्कारों से आपके रहन-सहन का पता चलता है। वहीं, एक संस्कारी या मर्यादित स्त्री हमेशा अपने बड़ों का सम्मान करती है और उनका ख्याल भी रखती है।

साथ निभाने वाली

Chanakya Niti : इन पुरूषों से हमेशा संतुष्ट रहती हैं औरतें, एक मिनट में हो जाती हैं इंप्रेस


चाणक्य के मुताबिक ऐसी स्त्री, जो हर स्थिति में अपने घर-परिवार और पति का साथ निभाए, वह जीवन को मधुर बना सकती है। चाहे वह आर्थिक हो, सामाजिक हो या पारिवारिक स्थिति हो। एक गुणवान स्त्री अपने परिवार और पति का साथ हर कठिन परिस्थिति में निभाती है साथ ही संतुलन भी बनाकर रखती है।