home page

Chanakya Niti: जिस महिला में हो ये गुण होती हैं श्रेष्ठ पत्नी

Chanakya Niti Tips About Women: प्रसिद्ध अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य बेहद ही बुद्धिमान और कुशल राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने अपनी नीतियों में न सिर्फ व्यक्ति को सफलता हासिल करने के तमाम रास्ते बताए हैं, बल्कि इनके माध्यम से समाज का कल्याण भी किया है। आज भी उनकी रणनीति पूरे विश्व में विख्यात है।
 
 | 
Chanakya Niti: जिस महिला में हो ये गुण होती हैं श्रेष्ठ पत्नी

HR Breaking News (ब्यूरो) :  आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के बल पर एक साधारण बालक चंद्रगुप्त को मधग का सम्राट बना दिया था। उन्होंने अपने नीतिशास्त्र में निजी जीवन, नौकरी, व्यापार, रिश्तें, मित्रता, शत्रु आदि जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए हैं। चाणक्य नीति कहती है कि मनुष्य का जीवन अनमोल है।


इस जीवन को यदि सफल और सार्थक बनाना है, तो हर किसी को कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। चाणक्य ने ऐसी महिलाओं का जिक्र किया है, जो किसी व्यक्ति की जीवनसंगिनी बन जाएं तो उसका जीवन संवरते देर नहीं लगती।  आइए जानते हैं कि ऐसी महिलाएं कौन सी हैं।  

Chanakya Niti : शादी के बाद पुरुष क्यों ढूंढ़ने लगता है दूसरी स्त्री


लक्ष्मी का रूप होती हैं शांत स्वभाव की महिलाएं 


चाणक्य नीति के अनुसार शांत महिला को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में अगर किसी पुरुष के जीवन में शांत चित्त वाली महिला पत्नी बनकर आए तो वह न केवल घर को संवार देती है बल्कि परिवार में एका और सुख-शांति भी बनाए रखती है। जिससे उस परिवार को तरक्की करते देर नहीं लगती।  


शिक्षित और संस्कारी महिलाएं


आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर कोई शिक्षित, गुणवान और संस्कारी महिला पत्नी बनकर किसी जीवन में आए तो वह हरेक परिस्थिति में परिवार की मददगार बन जाती है। ऐसी महिलाएं न केवल आत्मविश्वास से भरपूर होती हैं बल्कि बड़े फैसले भी निडरता से लेती है।

Chanakya Niti : शादी के बाद पुरुष क्यों ढूंढ़ने लगता है दूसरी स्त्री


मीठी वाणी से कर देती हैं मोहित   


आचार्य चाणक्य के अनुसार  ऐसी मृदुभाषी महिला से शादी करने वाला पुरुष हमेशा खुशहाल जिंदगी जीता है। इस प्रकार की महिलाएं खुद तो समाज में सम्मान पाती ही हैं। साथ ही अपने मायके और ससुराल की प्रतिष्ठा भी बढ़ा देती हैं।  


सीमित इच्छा रखने वाली महिलाएं


आचार्य चाणक्य के अनुसार जो महिलाएं  परिस्थितियों के अनुसार अपनी इच्छाओं को मोड़ना जानती हैं, वे श्रेष्ठ पत्नी साबित होती हैं। ऐसी महिलाएं अपने पति और परिवार को अच्छे कार्य करने और सतमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं।  उनकी सीमित इच्छाओं की वजह से परिवार भी कभी आर्थिक संकट में नहीं फंसता, जिसका फायदा पूरे घर को मिलता है।