home page

DA Hike 2025 : 4 फिसदी की बढ़ोतरी के साथ केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 59 प्रतिशत, इस महीने होगा ऐलान

DA Hike 2025 : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर. दरअसल हाल ही में आई एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। जिसके चलते कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 59 प्रतिशत होगा... बताया जा रहा है कि इसका ऐलान इस महीने होगा-

 | 
DA Hike 2025 : 4 फिसदी की बढ़ोतरी के साथ केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 59 प्रतिशत, इस महीने होगा ऐलान

HR Breaking News, Digital Desk- (DA Hike 2025) केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों (pensioners) के लिए जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते (DA) में चार प्रतिशत बढ़ोतरी की उम्मीद है। साल 2025 की दूसरी छमाही की शुरुआत होते ही इस बढ़ोतरी की संभावना बढ़ गई है, जिससे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। 

AICPI इंडेक्स ने बढ़ाई उम्मीदें-

सरकार महंगाई भत्ता (DA) तय करने के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (All India Consumer Price Index) का उपयोग करती है, जो बाजार में महंगाई के स्तर को दर्शाता है। हाल के महीनों में AICPI में लगातार वृद्धि देखी गई है: मार्च 2025 में 143, अप्रैल 2025 में 143.5, और मई 2025 में 144. मई में 0.5 अंकों की वृद्धि हुई है। यदि जून 2025 में भी इसी तरह की बढ़ोतरी जारी रहती है, तो कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत बढ़ोतरी होने की संभावना है।

कितना बढ़ सकता है DA?

फिलहाल केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। अगर इसमें 4% की बढ़ोतरी होती है, तो यह 59 प्रतिशत हो जाएगा। यह बढ़ोतरी दिवाली से ठीक पहले केंद्रीय कर्मचारियों (central employees) और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत लाएगी। इस कदम से 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधे तौर पर लाभ मिलने की उम्मीद है।

कब हो सकता है ऐलान?

सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माना जा रहा है कि सितंबर या अक्टूबर 2025 में DA बढ़ोतरी का ऐलान किया जा सकता है।
पिछली बार की तरह ही, यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू हो सकती है और अक्टूबर या नवंबर की सैलरी (salary) के साथ इसका भुगतान किया जा सकता है।

त्योहारों से पहले राहत की उम्मीद-

अगर महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है, तो यह नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों से पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स (employees and pensioners) के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी। इससे न सिर्फ उनकी आमदनी बढ़ेगी, बल्कि बाजार में खर्च करने की क्षमता भी बढ़ेगी।

8वें वेतन आयोग पर क्या अपडेट है?

सरकार ने आठवेवें वेतन आयोग (8th pay commission latest news) को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, हालांकि अभी तक इसकी समिति का गठन नहीं हुआ है। उम्मीद है कि अगस्त 2025 के अंत तक समिति बन जाएगी। यदि सब कुछ ठीक रहा, तो 2027 के मध्य तक नया वेतन आयोग लागू हो सकता है, जिससे कर्मचारियों के वेतन में बदलाव आएगा।