home page

Delhi mini metro : दिल्ली में चलेगी पहली मिनी मेट्रो, इस रूट पर होगा संचालन

Mini Metro in Delhi : दिल्ली में लगातार मेट्रो का विस्तार किया जा रहा है। अब यहां पर एक और मेट्रो लाइन बिछाने की तैयारी की जा रही है। दिल्ली मेट्रो पहली बार मिनी मेट्रो का संचालन करने वाली है, जिसकी वजह से यात्रियों को यात्रा करने में काफी आसानी होगी। आइए जानते हैं इस मेट्रो का किस रूट पर संचालन होगा।

 | 
Delhi mini metro : दिल्ली में चलेगी पहली मिनी मेट्रो, इस रूट पर होगा संचा

HR Breaking News (Delhi Metro News)। दिल्ली मेट्रो द्वारा मेट्रो को लगातार विस्तारित करने के लिए तरह-तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में सरकार ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। दिल्ली मेट्रो अब मिनी मेट्रो (Mini Metro) की शुरुआत करने वाली है। मिनी मेट्रो के शुरू होने की वजह से यात्रियों की यात्रा सुगम होगी। इसके अलावा यात्रा के समय में भी गिरावट देखी जाएगी।

 

 

दिल्ली वासियों के लिए बड़ा अपडेट

दिल्ली मेट्रो अब दिल्ली वासियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर सामने आ रही है। इस बार दिल्ली मेट्रो लाजपत नगर और साकेत जी ब्लॉक के बीच नया कॉरिडोर (New corridor) बनाने की प्लानिंग कर रही है। इसकी वजह से दिल्ली के लोगों को एक बेहतर कनेक्टिविटी मिलने वाली है और यातायात में भी आसानी होगी।

तीन कोच वाली मेट्रो की होगी शुरुआत

अभी तक दिल्ली मेट्रो में 6 से 8 कोच वाली मेट्रो को चलाया जाता था लेकिन दिल्ली सरकार ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। अब यहां पर तीन कोच वाली मेट्रो का संचालन होगा। इस मेट्रो (Metro Line Project) में एक साथ 300 लोग एक कोच में बैठकर सफर कर सकेंगे, जिसका मतलब है कि मेट्रो की क्षमता 900 लोग की रहने वाली है।

इन स्टेशन के बीच मेट्रो भरेगी रफ्तार

दिल्ली मेट्रो की ये परियोजना दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के विस्तार का एक अहम हिस्सा रहने वाली है। लाजपत नगर और साकेत जी ब्लॉक के बीच नए कॉरिडोर पर कुल 7 मेट्रो स्टेशन का निर्माण होने वाला है। यह मेट्रो स्टेशन साकेत जी ब्लॉक, पुष्प विहार, साकेत जिला केंद्र, पुष्पा भवन, चिराग दिल्ली, जीके-1, एंड्रयूज गंज और लाजपत नगर स्टेशन (Lajpat Nagar Station) होंगे।

मेट्रो के निर्माण में आएगी इतनी लागत

दिल्ली मेट्रो की इस बेहतरीन परियोजना (Metro Line Project) को पूरा करने के लिए सरकार पर लगभग 447.42 करोड़ का बोझ आने वाला है। इस रूट की कुल लंबाई के बारे में बात करें तो यह लगभग 7.298 किलोमीटर की होगी।

नॉर्मल मेट्रो स्टेशन से अलग होंगे रूट

जानकारी के लिए बता दें कि लाजपत नगर और साकेत के बीच बने मेट्रो स्टेशन (Metro Station in UP) सामान्य दिल्ली मेट्रो स्टेशन से छोटे रहने वाले हैं। उनकी कुल लंबाई लगभग 74 मीटर के करीब होगी।

रेल विकास निगम कर रही है ये कम

दिल्ली मेट्रो की पहली परियोजना है जिसे RVNL (RVNL New Project) को पूरा करने का मौका दिया जा रहा है। रेल विकास निगम रेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली एक सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई है। इस परियोजना को लेकर कंपनी का दावा है कि यह परियोजना राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने में मदद करेगी।