अब Delhi में चलेंगी मुंबई की तरह डबल डेकर बस, यह होगी खासियत
Delhi Double Decker Electric Bus : दिल्ली में लगातार प्रगति कार्य रफ्तार पकड़ रहा है। अब यहां पर और नई परियोजना की शुरूआत कर दी है। बता दें कि अब दिल्ली में भी मुंबई जैसी ही डबल डेकर बस चलाई जाने वाली है। इसकी वजह से यहां के लोगों को काफी लाभ होता है। खबर में जनिये दिल्ली के इस नए प्रोजेक्ट के बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News (Double Decker Electric Bus in New Delhi) : दिल्लीवासियों को बेहतरीन आवासीय सुविधाएं देने के लिए हाल ही में सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब यहां पर मुबंई की तरह ही डबल डेकर बस चलाई जाने वाली है।
ऐसे में दिल्लीवासियों को यात्रा करने में काफी आसानी होने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से दिल्ली के इस नए प्रोजेक्ट के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते है इस बारे में पूरी डिटैल।
डबल-डेकर बसों की होगी शुरुआत
एक समय था जब दिल्ली में डबल-डेकर बसें (Delhi Decker Electric Bus) चला करती थीं, हालांकि बाद में इन्हें बंद कर दिया गया था। अब लगभग तीन दशक से भी ज्यादा समय बीत गया है। दिल्ली में एक बार फिर डबल-डेकर बसें दौड़ने वाली है।
दिल्ली परिवहन निगम (DTC) डबल-डेकर बसों को इलेक्ट्रिक अवतार में वापस लाने की प्लानिंग की जा रही है। सरकार की योजनाओं से जुड़े दो वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबि दिल्ली परिवहन निगम राजधानी में डबल-डेकर बसों को चलाने के लिए एक ट्रायल की तैयारी शुरू कर दी गई है।
बसों का ट्रायल हो गया है शुरू
एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अशोक लेलैंड द्वारा एक CSR पहल के तहत दी गई एक इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बस (Decker Electric Bus) पहले ही ओखला डिपो में खड़ी है और जल्द ही कुछ चुनिंदा रूट्स पर इसका ट्रायल रन शुरू किया जा सकता है। परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने पुष्टि की सरकार यह जांच कर रही है कि क्या इन बसों को शहर में सुरक्षित और प्रभावी ढंग से चलाया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि "हमारे पास एक बस है और दो और मिल सकती हैं, हालांकि अभी वे चल नहीं रही हैं। अधिकारी एक रूट मैप पर काम कर रहे हैं इसकी वजह से यह पता लगाया जा सके कि क्या इन बसों को दिल्ली में चलाना संभव है।
बस की ऊंचाई और वजन को लेकर परेशानी बढ़ गई हैं और यह भी देखना है कि दिल्ली के ट्रैफिक (Delhi Traffic) में इन्हें चलाना कितना आसान या मुश्किल होगा।" अधिकारी ऐसे रूट्स तय कर रहे हैं जहां डबल-डेकर होने की वजह से इन बसों को चलाने में दिक्कत न आए।
जानिये बस के बारे में पूरी जानकारी
यह बस 4.75 मीटर ऊंची रहने वाली है। इसके अलावा ये 9.8 मीटर लंबी रहेगी, जिसमें ड्राइवर के अलावा 63 से ज्यादा यात्रियों के बैठने की क्षमता रहने वाली है। जो शहर की नौ-मीटर देवी बसों की क्षमता से लगभग तीन गुना ज्यादा है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इतने ज्यादा यात्रियों को ले जाने की क्षमता फायदेमंद तो है, लेकिन बस की ऊंचाई और वजन एक बड़ी चुनौती है।
इन बातों का दे ध्यान
मंत्री ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि "बसों की ऊंचाई का ध्यान रखना होगा क्योंकि उन्हें ऐसी जगहों पर नहीं चलाया जा सकता जहां पर पेड़ छोटे हों, तार लटक रहे हों या फ्लाईओवर हों। क्योंकि ये बसें थोड़ी भारी रहने वाली है इस वजह से शुरुआत में इनकी बैटरी रेंज चेक करने के लिए इन्हें छोटे रूट्स (Delhi Decker Electric Bus Route) पर टेस्ट करना होगा। देश में डबल-डेकर इलेक्ट्रिक बसों को चलाने का अनुभव अभी कम है।
सरकार ने पहले भी की है कोशिश
एक समय पर डबल-डेकर बसें दिल्ली की सड़कों पर काफी ज्यादा नोरमल थी। DTC इन्हें सुविधा बस कहर पुकारती थी। हालांकि 1989 में पुरानी होने और शहर में CNG बसों के आने के बाद इन्हें बंद कर दिया गया था।
DTC अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों और 2022 में G20 शिखर सम्मेलन से पहले भी इन्हें वापस लाने की कोशिशें की गईं, लेकिन योजना सफल नहीं हो पाई।
इसके बाद 2011 में दिल्ली सरकार ने "हॉप ऑन हॉप ऑफ (HoHo)" टूरिस्ट रूट्स पर ओपन-टॉप डबल-डेकर बसें (Decker Electric Bus Update) चलाने पर भी सोच विचार किया था। 2022 में CESL ने दिल्ली के लिए 1,500 इलेक्ट्रिक बसों (Electric Bus) की प्लानिंग की थी।
इसमें 100 डबल-डेकर बसें भी शामिल थीं, लेकिन बाद में यह योजना भी विफल हो गई। फिलहाल, DTC 3,500 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें चलाता है और इस साल के अंत तक यह संख्या 6,000 को पार कर सकती है।
