home page

Ganga Expressway : गंगा एक्सप्रेसवे पर कब होगा वाहनों का संचालन, आ गया नया अपडेट

Ganga Expressway : देश का सबसे लंबा गंगा एक्सप्रेसवे अब लगभग तैयार हो चुका है। इस 594 किलोमीटर लंबे रूट पर वाहन संचालन (vehicle operation) कब शुरू होगा, इसका नया अपडेट सामने आ गया है। इसके खुलने से यात्रियों का समय बचेगा और सफर और अधिक आरामदायक होगा... आइए नीचे खबर में जान लेते है इससे जुड़ी पूरी डिटेल-

 | 
Ganga Expressway : गंगा एक्सप्रेसवे पर कब होगा वाहनों का संचालन, आ गया नया अपडेट

HR Breaking News, Digital Desk- (Ganga Expressway) देश का सबसे लंबा गंगा एक्सप्रेसवे अब लगभग तैयार हो चुका है। मेरठ से प्रयागराज (Meerut to Prayagraj) तक यह एक्सप्रेसवे फरवरी के दूसरे सप्ताह में आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसके खुलने से यात्रा का समय कम होगा और सफर और अधिक आरामदायक बन जाएगा। 594 किलोमीटर लंबे इस रूट पर कार से यात्रा करने वालों को मेरठ से प्रयागराज तक लगभग 1,515 रुपये टोल टैक्स देना होगा।

लंबी कतारों से मिलेगी राहत-

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPIDA) ने इस रूट पर फास्टैग टोल सिस्टम का सफल परीक्षण पूरा कर लिया है। एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स वसूलने के लिए अत्याधुनिक तकनीक और कैमरों का इस्तेमाल किया गया है। इंजीनियरों ने ऐसी व्यवस्था की है कि गाड़ियों को टोल बूथ (toll booth) पर रुकने या ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं होगी।

जैसे ही वाहन टोल के पास आएगा, वहां लगा सेंसर (sensor) इसे स्कैन कर लेगा और एक से डेढ़ सेकंड के भीतर टोल गेट (toll gate) अपने आप खुल जाएगा। इससे सफर के दौरान टोल प्लाजा (toll plaza) पर लगने वाली लंबी कतारों से पूरी तरह छुटकारा मिलेगा।

टोल रेट-

 वाहन का प्रकार - टोल दर (रुपये/किमी)

 कार, जीप, वैन व हल्के वाहन - ₹2.55

हल्के वाणिज्यिक वाहन व मिनी बस - ₹4.05

 बस व ट्रक - ₹8.15

 भारी निर्माण वाहन - ₹12.55

 ओवरसाइज वाहन - ₹16.05

(नोट: आंकड़े अनुमानित हैं।)

गंगा एक्सप्रेसवे के मुख्य फायदे-

यह एक्सप्रेसवे मेरठ को सीधे प्रयागराज (Prayagraj directly to Meerut) से जोड़ देगा। इससे दिल्ली-NCR और उत्तराखंड से प्रयागराज या संगम तक की यात्रा आसान हो जाएगी और समय की बचत भी होगी।

इस रास्ते के दोनों तरफ खास तौर पर औद्योगिक क्षेत्र (industrial area), फार्मा पार्क और IT हब बनाने की तैयारी है। इससे नए कारखाने खुलेंगे, व्यापार बढ़ेगा और प्रॉपर्टी के दाम बढ़ने (property price hike) से लोगों को आर्थिक फायदा होगा।

एक्सप्रेसवे बनने से किसानों को अपनी फसल, फल और सब्जियां बड़ी मंडियों या कोल्ड स्टोरेज तक जल्दी पहुंचाने में मदद मिलेगी। समय पर माल पहुंचने से किसानों को अपनी उपज का बेहतर दाम मिल पाएगा।

यह भारत का पहला ऐसा एक्सप्रेसवे होगा जहां वायुसेना के लड़ाकू विमानों (air force fighter planes) की इमरजेंसी लैंडिंग के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। यहां दिन और रात, दोनों समय विमान उतर सकेंगे, जो देश की सुरक्षा के लिहाज से बहुत जरूरी है।

NCR और पश्चिमी यूपी के लोग अब आसानी से प्रयागराज के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा कर सकेंगे। पर्यटकों के आने-जाने से रास्ते में पड़ने वाले शहरों में होटल, रेस्टोरेंट (restaurent) और दुकानों के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।