home page

Garud puran : ऐसी स्त्री से की शादी तो खुल जाएगी किसमत

हिन्दू धर्म के सबसे बड़े ग्रंथों में से एक है गरुड़ पुराण, जीवन को अच्छे से जीने से लेकर मृत्यु के बाद तक के सफर के बारे में बताया गया है , गरुड़ पुराण में बताया है की अगर आप ऐसी महिला के साथ शादी करते हैं तो आपकी किस्मत खुल जाती है और किसी चीज की कमी नहीं रहती 

 | 
गरुड़ पुराण

HR Breaking News, New Delhi : गरुड़ पुराण को हिन्दू धर्म के सबसे उत्तम पुराणों में से माना जाता है, इस पुराण में इंसानो को कौनसे कर्म करने चाहिए और कौनसे नहीं इस पर ध्यान देने के साथ साथ जीवन को कैसे जीना चाहिए जिससे मृत्यु के बाद आपको स्वर्ग की प्रापर्टी हो इसके बारे में भी बताया गया है | गरुड़ पुराण में हमे स्त्री और पुरुषों के संबंधों को लेकर भी बहुत कुछ बताया है | गरुड़ पुराण में बताया है की अगर आपकी शादी एक ऐसी स्त्री से होती है तो आपका जीवन सुखमय हो जायेगा और आपके पास किसी भी चीज की कमी नहीं रहेगी | आइये जानते हैं क्या कहता है गरुड़ पुराण  है।

UP News : मुँह दिखाई में पत्नी ने माँगा 3 तोला सोना, iPhone और कैश, फिर ससुराल में किया ये खेल

धार्मिक स्त्री
धर्म-कर्म में रुचि रखने वाली स्त्री परिवार में सुख और शांति बनाए रखने में कौशल मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि धर्म-कर्म करने वाले इंसान बुरे कामों से डरते हैं। जो स्त्री अपने धर्म का पालन करती है, वे जीवन की हर परिस्थिति में सफलता प्राप्त करती है। वहीं, विधिविधान से पूजापाठ करने से घर में सौभाग्य बना रहता है।

संस्कारी स्त्री
बाहरी सुंदरता के साथ-साथ आंतरिक सुंदरता भी जरूरी है। संस्कारों से आपके रहन-सहन का पता चलता है। वहीं, एक संस्कारी या मर्यादित स्त्री हमेशा अपने बड़ों का सम्मान करती है और उनका ख्याल भी रखती है।

UP News : मुँह दिखाई में पत्नी ने माँगा 3 तोला सोना, iPhone और कैश, फिर ससुराल में किया ये खेल

साथ निभाने वाली
Gaurd puran के मुताबिक ऐसी स्त्री, जो हर स्थिति में अपने घर-परिवार और पति का साथ निभाए, वह जीवन को मधुर बना सकती है। चाहे वह आर्थिक हो, सामाजिक हो या पारिवारिक स्थिति हो। एक गुणवान स्त्री अपने परिवार और पति का साथ हर कठिन परिस्थिति में निभाती है साथ ही संतुलन भी बनाकर रखती है।