Gorakhpur : शादी से पहले ही मंगेतर मनाना चाहता था सुहागरात, लड़की ने करदी शिकायत
Love affair : UP के गोरखपुर की ये लड़की पुलिस के पास जा पहुंची और अपनी शिकायत बताते हुए बताया की कुछ दिनों बाद ही लड़का और लड़की की शादी होनी थी और लड़के ने अपनी मंगेतर से शादी से पहले ही संबंध बनाने की डिमांड कर दी | लड़की ने शादी तोड़ दी और लड़के की शिकायत पुलिस में कर दी |
HR Breaking News, New Delhi : यूपी के गोरखपुर में एक युवती ने अपने मंगेतर समेत चार लोगों के खिलाफ छेड़खानी, जानमाल और धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। दरअसल युवती का आरोप है कि मंगेतर शादी से पहले ही शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। इंकार करने पर उसने शादी तोड़ दी और अब सगाई में पहनाई गई अंगूठी भी वापस मांग रहा है। दूसरी ओर मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
Love affair : पत्नी को दोस्तों के पास भेजता था पति, व्हाट्सएप्प चैट ने खोल दी पोल
ये मामला गुलहरिया थाना क्षेत्र का है। एक युवती ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी करीब 13 महीने पहले तय हुई थी। बांसथान मंदिर परिसर में दोनों के परिवारों की मौजूदगी में सगाई भी हुई। एक-दूसरे को माला पहनाने के बाद युवक-युवती एक दूसरे को अंगुठी भी पहनाई। शादी में पांच लाख रुपये नकद देने की भी बात हुई। युवती के मुताबिक परिजनों ने कुछ रकम नकद और कुछ धनराशि बैंक अकाउंट में डाल दिया था।
इस बीच दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। एक-दूसरे से मिलने भी लगे। दोनों साथ-साथ घूमने भी जाने लगे। इस बीच मंगेतर ने अपने होने वाली बीवी से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही तो युवती ने शादी के पहले संबंध बनाने से इंकार कर दिया। इस पर युवक लड़की को गाली देना शुरू कर दिया। हालांकि इस सब के बीच शादी की तिथि भी तय हो गई। युवती ने आरोप लगाया है दो हफ्ते पहले युवती के मंगेतर पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोग निराश हो गए। अब उसने आकाश, उर्मिला, सपना और सूरज के खिलाफ केस दर्ज कराकर पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है।
Love affair : पत्नी को दोस्तों के पास भेजता था पति, व्हाट्सएप्प चैट ने खोल दी पोल
