Haryana News : 9 गांवों में विकास के लिए 5.56 करोड़ रुपये मंजूर, जानें किस काम में कितना रुपया लगेगा
HR Breaking News (Haryana News) सरकार की ओर से हरियाणा में विकास की गति को तेज करते हुए नए-नए प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। अब हाल ही में प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देने के लिए 5.56 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। सरकार की ओर से इस बजट से 9 गांवों का विकास किया जाएगा, जिससे गांवों (Haryana Developement Projets) की पूरी रूपरेखा बदल जाएगी। आइए खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं इस बारे में-
कहां होंगे सबसे ज्यादा विकास कार्य
सरकार की ओर से सबसे ज्यादा 25 विकास कार्य गांव पंजोखरा में होंगे और पंचायती राज विभाग (Panchayati Raj Department) द्वारा विकास कार्यों के लिए रूपरेखा भी तैयार की गई है और अब राशि स्वीकृत होने पर जल्द ही इन कार्यों की शुरुआत होगी। बता दें कि 5 करोड़ रुपए की राशि से ग्रामीण में जो विकास कार्य होंगे। उनमे स्ट्रीट लाइट, पक्के नाले व नालियां, कई सड़कों, धर्मशालाओं, आरसीसी बेंच,धर्मशालाओं व कम्यूनिटी हॉल में सुधार व निर्माण, गऊ घाट व आंगनवाड़ी का निर्माण गलियों का निर्माण, अलगअलग गांवों में तालाब किनारे रिटेनिंग वॉल, शेड, शमशानघाटों में पक्के फ्लोर, तथा कई जगहों पर सौंदर्यकरण के साथ ही कई कार्य शामिल है।
करोड़ों रुपए की लागत से होंगे विकास कार्य
प्रदेश के केबिनेट मंत्री (State Cabinet Minister) का कहना है कि गांव अंचलों में विकास कार्य करवाया जाएगा और इससे पहले ग्रामीण इलाकों में भी करोड़ों रुपए की लागत से विकास कार्य (Development work ) होंगे, जिसका लोगों को फायदा हो रहा है। अब इन नए कार्यों के होने से जनता की सुविधाओं बढ़ सकेंगी। बता दें कि गरनाला, पंजोखरा साहिब, टुंडली, खतौली, जनेतपुर, बरनाला, ब्राह्मण माजरा, धनकौर व बाड़ा गांव में 55 से अधिक विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है।
जानिए कौन-कौन से होंगे गांव में विकास कार्य
बता दें कि सबसे ज्यादा विकास कार्य गांव पंजोखरा साहिब (Development work in village Panjokhra Sahib) में होंगे। यहां पर 79 लाख रुपए से फिरनी के साथ नाले का निर्माण होगा और 4.50 लाख रुपए से नारायणगढ़ रोड के पास पक्की सड़क बनेगी और 10 लाख रुपए की लागत से कुटिया के पास पक्की सड़क का निर्माण होगा और 14.26 लाख रुपए की लागत से कश्यप धर्मशाला बनाया जाएगा। इसके अलावा 2.62 लाख रुपए से कुटिया से अमर सिंह के घर तक पक्की सड़क बनाई जाएगी।
पंजोखरा साहिब गांव में विकास कार्य
इसके साथ ही पंजोखरा साहिब गांव (Development work in Panjokhra Sahib village) में 12.87 लाख रुपए की लागत से कुलवंत सिंह की दुकान से सीताराम के घर तक पक्की गली बनेगी औश्र 5 लाख से तोपखाना रोड से नाली व गली बनाई जाएगी। इसके साथ ही 5.69 लाख रुपए से जड़ौत रोड से रिंग रोड तक पक्की रोड बनगी और 3.41 लाख रुपए से शमशेर सिंह के घर से सुरेंद्र सिंह निवास तक जड़ौत रोड तक पक्का रास्ता बनेगा। इसके अलावा 1.71 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल से सुरेंद्र सिंह निवासी तक पक्की सड़क बनाई जाएगी।
पंजोखरा साहिब में विकास कार्यों में आएगी इतनी लागत
इन सबके अलावा खतौली रोड से मामचंद निवास तक पक्का रोड (Development works in Panjokhra Sahib) बनाने के लिए 2.30 लाख रुपए की लागत आएगी और 3.55 लाख रुपए से पंजोखरा साहिब से खतौली रोड किनारे टाइलें लगाई जाएंगी और 5.78 लाख रुपए से कई जगहों पर 100 आरसीसी बेंच व 5.73 लाख रुपए से तिसिंबली रोड से डेरा अचर सिंह तक रोड बनाई जाएगी।
2.28 लाख की लागत से जड़ौत रोड से निर्मल सिंह घर तक पक्का रास्ता और 6.91 लाख रुपए (Panjokhra Sahib Developement Cost) से काका सिंह निवासी से जरनैल सिंह निवास तक पक्की रोड बनेगी और 2.82 लाख से खास रोड से दयाल सिंह निवास तक रोड बनेगा और 3.41 लाख की लागत से कसौली रोड से लखमीर सिंह निवास तक पक्का रास्ता बनाया जाएगा।
इसके अलावा 74 हजार से रविदास मंदिर के पास नाली का निर्माण होगा और 6.69 लाख से नारायणगढ़ रोड से हरमन सिंह निवास तक पक्की सड़क बनेगी और 18.24 लाख रुपए से तुरका फार्म से तोपखाना रोड तक आरसीसी नाले (Haryana Development Projects) को बनाया जाएगा।
अन्य गांवों के विकास कार्य
अन्य गांवों के विकास कार्यों (village development works) की बात करें तो गरनाला गांव में 1.72 लाख रुपए की लागत से सोलर लाइटें लगाई जाएंगी और 4.72 लाख रुपए से बाबा सुल्ला चौक पर निर्माण होगा। इसके साथ ही टुंडली गांव में 28.52 लाख रुपए से तालाब की रिटेनिंग वाल व रास्ता बनेगा व 9 लाख की लागत से श्मशान घाट के पास महिलाओं के बैठने के लिए शैड का निर्माण होगा। इसके साथ ही खतौली गांव में 4.94 लाख रुपए से एससी श्मशान घाट में फ्लोरिंग व 95 हजार से रंजीत सिंह निवास से जसबीर सिंह निवास तक गली और 6 लाख रुपये से गुरचरण सिंह निवास से पंजोखरा माइनर तक गली का निर्माण (Construction of lane up to Panjokhra Minor) होगा।
विकास कार्यों में आएगी इतनी लागत
इसके साथ ही खतौली गांव (Development work in Khatauli village) में 4.98 लाख रुपए से जनरल श्मशान घाट में फ्लोरिंग और 12.40 लाख रुपए से एजेंल स्कूल के पास रोड किनारे पक्के नाला बनाया जाएगा व जनेतपुर में 14.26 लाख रुपए से से जनरल चौपाल बनेगा। इसके साथ ही जनेतपुर गांव में 89 हजार से कब्रिस्तान की दीवार व 14.15 लाख रुपए की लागत से आंगनबाड़ी और जनेतपुर में 1.25 लाख (Khatauli village development work cost) से इंटरलाकिंग रोड, 1.56 रुपये लाख से रामपाल निवास से गुरदीप सिंह निवास तक गली, 31.15 लाख रुपए की लागत से तालाब की रेनोवेशन होगा।
बरनाला गांव में होंगे ये विकास कार्य
कई अन्य गांवों में भी विकास कार्य किए जाएंगे। इस बजट में बरनाला गांव (Development work in Barnala village) में 11.26 लाख रुपए से श्मशानघाट के गेट व शेड को बनाया जाएगा व 4.83 लाख रुपए से कम्यूनिटी हाल व लंगर हाल में निर्माण होगा, 9.76 लाख से वाल्मीकि मंदिर के पास शेड का निर्माण होगा। इसके साथ ही बरनाला में 1.73 लाख से रोड व 24.03 लाख रुपए से राजा गार्डन कालोनी में ड्रेन व नाला बनाया जाएगा।
ब्राह्मण माजरा गांव समेत इन गांवों में होंगे विकास कार्य
विकास कार्यों की लिस्ट में ब्राह्मण माजरा गांव (Brahmin Majra Village Development Work) का नाम भी शामिल है। इस गांव में 1.81 लाख की लागत से पक्का रास्ता बनेगा और 9.64 लाख से कश्यप चौपाल रोड के पास सौंदर्यकरण का काम होगा। इसके साथ ही धनकौर गांव में 4 लाख रुपए से कम्युनिटी हाल की फ्लोरिंग पेंटिंग व बाउंड्री वाल बनाया जाएगा। इसके साथ ही धनकौर गांव में 46.26 लाख रुपए की लागत से तालाब किनारे रिटेनिंग वाल बनेगा और तालाब की रेनोवेशन का काम पूरा किया जाएगा।
बाड़ा गांव में क्या-क्या होंगे विकास कार्य
गांव बाड़ा की बात करें तो यहां पर कई विकास (Development work in Bara village) किए जाने वाले हैं। बाड़ा गांव में 25 लाख रुपए की लागत से पार्क के पास ही कम्यूनिटी सेंटर बनेगा और 15 लाख रुपए से अंबेडकर भवन के पास रिटेनिंग वाल व सौंदर्यकरण व 15 लाख रुपए से एएचडब्ल्यूसी के नए कमरें बनेंगे और 11.95 लाख रुपए से बाडा से धुराली रोड पर रोड बनेगा व सौंदर्यकरण (Beautification of Bada to Dhurali Road) का काम होगा। इसके साथ ही 5.99 लाख से हरैन बस्ती के पास रोड, 6.50 लाख की लागत से पंचायती तालाब के पास ही गऊ घाट का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 11.97 लाख रुपये से बाडा से ठरवा तक रोड को बनाने का व सौंदर्यकरण, 14 लाख रुपए से नए आंगनबाड़ी सेंटर बनेंगे और 20 लाख रुपए से हरिजन बस्ती से हरनेक सिंह के खेत तक नाले बनाए जाएंगे।
