UP में 16 लाख कर्मचारियों को होली का तोहफा, बढ़ेगा DA, जानें कितनी होगी बढ़ोतरी
DA Hike 2025 in UP : केंद्र सरकार अब कभी भी कर्मचारियों के डीए में बढ़ौतरी का ऐलान कर सकती है। इसके ठीक साथ-साथ यूपी सरकार (UP govt) भी अपने 16 लाख राज्य कर्मचारियों के हित में यह फैसला ले सकती है। इसलिए अब उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं कि प्रदेश के इन कर्मचारियों को डीए (Dearness Allowance) का लाभ होली तक मिलेगा। खबर में जानिये डीए में इस बार कितनी बढ़ौतरी की जाएगी।

HR Breaking News : (DA hike update) अब मार्च महीने का पहला सप्ताह बीत चुका है और केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य कुछ राज्यों के कर्मचारियों का भी डीए को लेकर इंतजार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारी भी डीए को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इसके चलते अब उम्मीद लगाई जा रही है कि सरकार लाखों कर्मचारियों को होली पर बड़ा तोहफा डीए (DA Hike 2025 Update News) के रूप में देगी और इसकी घोषणा जल्द ही हो जाएगी। डीए में बढ़ौतरी का लाभ मिलने का असर कर्मचारियों के वेतन पर भी पड़ेगा और वे पहले से और अधिक मजबूत तरीके से महंगाई में लड़ने में सक्षम होंगे। इसका फायदा पेंशनर्स को भी मिल सकेगा।
अब जल्द खत्म होगा यह इंतजार
कर्मचारियों को होली पर सरकार बड़ा गिफ्ट देने की तैयारी में है। अनुमान है कि 14 मार्च को होली के त्योहार से पहले ही सरकार जनवरी 2025 के डीए की घोषणा कर देगी। कर्मचारियों को यह उम्मीद इसलिए ज्यादा है क्योंकि लगभग हर साल होली के पास ही केंद्र सरकार भी इसकी घोषणा करती है।
केंद्र सरकार के घोषणा करने के साथ ही यूपी में भी यह ऐलान हो सकता है। कर्मचारियों का डीए को लेकर किया जा रहा इंतजार जल्द ही खत्म होगा। बता दें कि सेवारत कर्मचारियों को डीए तो पेंशनर्स को डीआर का लाभ सरकार की ओर से दिया जाता है।
केंद्र सरकार इतने अंतराल पर लेती है यह फैसला
कर्मचारियों के डीए और पेंशनर्स के डीआर (dearness relief) को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार साल में दो बार डीए में संशोधन करती है। हर साल 1 जनवरी व 1 जुलाई से यह संशोधन लागू किया जाता है लेकिन इसकी घोषणा बाद में ही होती है और देरी के कारण एरियर दे दिया जाता है।
AICPI के आंकड़ों का इंतजार रहने के कारण भी घोषणा में देरी का एक कारण बनता है। अब इस साल की पहली छमाही के लिए यानी 1 जनवरी से 31 जून तक के लिए डीए बढ़ौतरी (DA hike news) होनी, जिसकी घोषणा अभी तक नहीं की गई है, यह एक सप्ताह तक की जा सकती है। यही इंतजार यूपी के कर्मचारी (UP govt employees) कर रहे हैं।
इस आंकड़े पर आधारित होती है डीए बढ़ौतरी
साल में दो बार महंगाई भत्ता (UP me DA kab bdhega) बढ़ाया जाता है और यह पिछले छह माह के All India Consumer Price Index के आधार पर संशोधित किया जाता है। इस आंकड़े से पहले सरकार व विशेषज्ञ महंगाई के स्तर को जांचते हैं कि यह कहां तक बढ़ी है। इसके हिसाब से ही यह तय किया जाता है कि महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ौतरी होगी।
कर्मचारी कर रहे यह मांग
महंगाई भत्ते के साथ ही अब रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए डीआर में भी बढ़ौतरी होगी। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका फायदा होगा। लेबर ब्यूरो और AICPI के आंकड़ों को देखें तो दिसंबर 2024 में यह आंकड़ा 143.5 से पार है, इसलिए 2 प्रतिशत बढ़ौतरी तय मानी जा रही है।
इससे केंद्रीय कर्मचारियों (central employees) में इस बात की निराशा जरूर है कि पहले वे 3-4 प्रतिशत डीए बढ़ौतरी की उम्मीद कर रहे थे। कर्मचारियों का कहना है कि अब महंगाई काफी ज्यादा बढ़ गई है, इसलिए डीए को महंगाई के हिसाब से 2 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाया जाना चाहिए।
इतने प्रतिशत बढ़ेगा डीए
डीए में बढ़ौतरी के बाद यह कितना हो जाएगा, हर कर्मचारी इसी गुणा भाग में लगा है। इस समय महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत मिल रहा है जो जनवरी का महंगाई भत्ता (dearness allowance hike) मिलने के बाद 55 प्रतिशत तक हो सकता है। यानी इस बार महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ौतरी हो सकती है।
सरकार से अब यह है उम्मीद
कर्मचारियों को सरकार से डीए (DA update news) को लेकर अब आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है। कर्मचारी इसी का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने इस बारे में को आधिकारिक ऐलान या पुष्टि नहीं की है। उम्मीद है कि होली से पहले मार्च महीने में ही इस बारे में घोषणा कर दी जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से डीए बढ़ौतरी होने के बाद अन्य राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते बढ़ौतरी का निर्णय लेती हैं। यूपी सरकार (UP DA hike) भी अब जल्द डीए बढ़ौतरी को लेकर निर्णय ले सकती है।