lucknow की बदलेगी तस्वीर, यहां पर बनेगा नया 6-लेन फ्लाईओवर
6-lane flyover :लखनऊ में अब एक नया 6 लेन फ्लाईओवर बनाया जाने वाला है। फ्लाईओवर बनने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ होगा और शहर (New City in UP) की कनेक्टिविटी में भी सुधार आएगा। इस फ्लाईओवर की वजह से लखनऊ की तस्वीर बदलेगी। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News (flyover in UP) उत्तर प्रदेश में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। यहां पर लगातार कई नए एक्सप्रेसवे (UP New Expressway) और फ्लाईओवर को बनाया जाएगा। इसकी वजह से लोगों को काफी लाभ होगा। बता दें कि यहां पर अब एक नया 6 लेन फ्लाईटोवर बनाया जाने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
ट्रेफिक की परेशानी से मिलेगी राहत
लखनऊ में बढ़ती ट्रैफिक की परेशानी के कारण निजात दिलाने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। अयोध्या रोड पर पॉलीटेक्निक चौराहा से किसान पथ तक 7.7 किलोमीटर लंबा 6-लेन फ्लाईओवर (6 lane flyover) का निर्माण होने वाला है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने इस प्रोजेक्ट की डीपीआर उत्तर प्रदेश सेतु निगम को भेजा जा रहा है।
इतनी लागत से तैयार होगा फ्लाईओवर
इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 1583 करोड़ रुपये की लागत आने वाली है। वहीं, यूटिलिटी शिफ्टिंग पर 350 करोड़ रुपये और खर्च आने वाले हैं। इसका मतलब है कि कुल खर्च लगभग 2000 करोड़ रुपये तक पहुंचने वाला है। फ्लाईओवर (New flyover in UP) का निर्माण होने की वजह से न सिर्फ लखनऊ के लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि गोंडा, बहराइच, अयोध्या, गोरखपुर समेत पूर्वांचल से आने-जाने वाले लाखों यात्रियों का सफर भी आसान होने वाला है।
सिंगल पिलर टेक्नोलॉजी से बनेगा फ्लाईओवर
यह फ्लाईओवर सिंगल पिलर टेक्नोलॉजी से बनाया जाएगा। इसकी चौड़ाई 27 मीटर तक की रहने वाली है। दरूनी हिस्सा खुला और व्यवस्थित रहने वाला है। एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि इसका तकनीकी परीक्षण IIT कानपुर (IIT Kanpur) द्वारा कराया जाएगा और निर्माण की जिम्मेदारी सेतु निगम को दी जाने वाली है। फ्लाईओवर पर सात स्थानों पर एंट्री और एग्जिट की व्यवस्था रहने वाला है।
इतने समय में तैयार हो जाएगा प्रोजेक्ट
इससे खुर्रम नगर, जनकीपुरम, विकास नगर जैसे इलाकों को सीधा कनेक्शन मिलने वाला है। जल्द ही नगर निगम, पावर कॉरपोरेशन, जल निगम और जलकल विभाग मिलकर सीवर, (Facilities on flyover) पानी की पाइपलाइन और बिजली की लाइनें शिफ्ट की जाएगी। एलडीए वीसी का मानना है कि निर्माण चरणबद्ध तरीके से होगा। इसके कारण ट्रैफिक पर कम से कम असर पड़ेगा। पूरा प्रोजेक्ट करीब चार साल में तैयार हो जाएगा।
