home page

Delhi NCR वाले हो जाएं सावधान, इन इलाकों में गिराए जाएंगे 5000 से ज्यादा मकान

Delhi NCR News : दिल्ली एनसीआर में बुलडोजर की कार्रवाई लगातार जारी है। अब एनसीआर में एक बार फिर से मकान गिराने की तैयारी कर दी गई है। एक दो नहीं 5000 मकान पर बुलडोजर का एक्शन हो सकता है। इससे लोगों में भी असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।
 | 
Delhi NCR वाले हो जाएं सावधान, इन इलाकों में गिराए जाएंगे 5000 से ज्यादा मकान

HR Breaking News (Delhi NCR) कोई भी मकान बनाता है तो बहुत खर्चा होता है। मकान बनाने में इंसान अपने जीवन की पूरी पूंजी को लगा देता है। कुछ गलतियां लोगों को भारी पड़ जाती है। इसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ता है। अब ऐसा ही खामियाजा 5000 मकान के मालिकों को भी उठाना पड़ सकता है।

 

 

लोगों को मकान खाली करने के लिए दिया समय

मीडिया में रिपोर्ट्स आ रही है कि नगर निगम की ओर से मकान पर बुलडोजर चलाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। यहां रह रहे लोगों को मकान खाली करने के लिए 5 दिन का समय दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार तोड़फोड़ की कार्रवाई जल्द शुरू की जा सकती। इसको लेकर मुनादी भी करवाई जा रही है। इसके बारे में सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस लगाकर जानकारी दी गई।

कैसे बन गई कालोनियां

दिल्ली एनसीआर में यमुना की तलहटी में 5000 से ज्यादा मकान बने हुए हैं। यहां बहुत सारे मकान तो दो से तीन मंजिला है। मकान तोड़ने के आदेश के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि मकान बनाने के लिए पूरी जिंदगी का पैसा लगा दिया है। अब नगर निगम ने तोड़ने के आदेश दिए हैं। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार डूब क्षेत्र में मकान बनाए गए हैं। इसके लिए अनुमति नहीं ली गई है।

अवैध कॉलोनी में बसे हुए हैं मकान

दिल्ली एनसीआर का प्रमुख शहरों में जमुना की तलहटी लगती है। यहां पर 5000 मकान फरीदाबाद नगर निगम के क्षेत्र में आते हैं, इनपर कुछ समय पहले बुलडोजर चलाने की तैयारी की गई थी। मकान अवैध कॉलोनी में बने पाए गए थे। इसमें बहुत सारा एरिया आता है। आगे भी नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

5000 मकानों को दिया गया नोटिस

राजधानी दिल्ली के पास नेशनल कैपिटल रीजन के अंदर अवैध कालोनियां बसाने का मामला कुछ समय पहले सामने आया। नगर निगम ने बड़ी तैयारी करते हुए 5000 मकानों को नोटिस दिया। यहां पर अवैध कॉलोनी के लोगों पर संकट आया। परंतु, लोगों ने बिना अनुमति मकान बनाकर चुक भी की। नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।

5 किलोमीटर के दायरे में बस गई इतनी अवैध कॉलोनी

देश की राजधानी दिल्ली से लगते आसपास के जिलों में 5 किलोमीटर के अंदर 5 से ज्यादा कालोनियां बस गई। यमुना में बाढ़ आई तो इलाका सुर्खियों में रहा। 2023 की बाढ़ के कारण एक शख्स की जान भी चली गई थी। हजारों परिवार सुरक्षित स्थान पर पहुंचा गए। अब बाढ़ के करीब 2 महीने बाद नगर निगम ने क्षेत्र में रह रहे लोगों को सार्वजनिक नोटिस जारी कर मकान खाली करने का आदेश दिया।

लोगों को 5 दिन में मकान खाली करने को कहा

नगर निगम की ओर से तोड़फोड़ को लेकर तैयारी की जा रही है। यमुना के डूब क्षेत्र में मकान मालिकों ने डूब निर्माण के लिए अनुमति नहीं दी थी। ना ही कोई अनुमति ली गई थी। मकान मालिकों और लोगों से 5 दिनों में मकान खाली करने के लिए कहा था, इस इलाके में तोड़फोड़ शुरू हो जाएगी।