home page

Noida में 96890 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस हों,गे रद्द CM yogi ने दे दिए आदेश

Noida News : अगर आप भी नॉएडा में रहते है तो जान लीजिये की सरकार ने  96890 ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द करने का एलान जारी किया है, हाल ही में हुई एक मीटिंग में CM yogi ने ये साफ़ कह दिया है की जो लोग ये काम करते हैं उनके लाइसेंस  तुरंत रद्द कर दिए जायेंगे | आइये डिटेल में जानते हैं क्या है ये मामला 

 | 
नॉएडा में इन लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस होंगे रद्द

HR Breaking News, New Delhi : नोएडा जिले के 96890 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त होंगे। इसके साथ ही वाहनों का पंजीकरण प्रमाणपत्र भी रद्द किया जाएगा। यातायात पुलिस ने इस संबंध में परिवहन विभाग को पत्र लिखा है। यातायात पुलिस के अनुसार, दो दिसंबर को हुई उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन या इससे अधिक बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए थे। 

1 जनवरी 2024 से MP में ज़मीन खरीदने के बदल जायेंगे नियम, CM Mohan Yadav ने लिया ऐतिहासिक फैसला

डीसीपी यातायात अनिल कुमार यादव ने कहा कि जिले में एक जनवरी 2022 से 30 नवंबर 2023 तक 219606 चालकों ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया। इनमें से 96890 वाहन जिले में पंजीकृत हैं, जिनके चालकों ने तीन बार या इससे अधिक बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया। बाकी वाहन अन्य जिले में पंजीकृत हैं। वहीं 12482 वाहन के चालकों ने 10 या इससे अधिक बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया।

1042 वाहन ऐसे हैं, जिनके चालकों ने 30 इससे अधिक बार यातायात नियम का उल्लंघन किया है। पहली बार ऐसी सख्ती डीसीपी यातायात ने कहा कि एआरटीओ प्रवर्तन को इस संबंध में पत्र लिख दिया गया है। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक जिले में यातायात नियम के उल्लंघन पर सिर्फ ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जाते थे, लेकिन पहली बार ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।

1 जनवरी 2024 से MP में ज़मीन खरीदने के बदल जायेंगे नियम, CM Mohan Yadav ने लिया ऐतिहासिक फैसला

गति सीमा घटाने के बोर्ड लगाए

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर गति सीमा घटाने के शुक्रवार को बोर्ड लगाए गए। इसमें हल्के वाहनों की गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। कोहरे में सड़क हादसों की आशंका बढ़ने के कारण गति सीमा घटाई गई है। इसमें 24 किलोमीटर लंबे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे और 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर गति सीमा कम की गई है। यह 15 फरवरी तक लागू रहेगी। डीसीपी यातायात अनिल कुमार यादव ने यह जानकारी दी।