Property News : फ़र्ज़ी वसीयत बनाने पर 10 साल की सज़ा, जानिए असली बनवाने का प्रोसेस
property dispute news : आज कल लोग प्रॉपर्टी के चक्कर में नकली वसीयत तक बनवा रहे हैं पर वो नहीं जानते की नकली वसीयत के चक्कर में आपको 10 साल तक की सज़ा हो सकती है | क्या है असली वसीयत बनवाने का प्रोसेस, आइये जानते हैं
HR Breaking News, New Delhi : मृत बुजुर्ग महिला के अंगूठे के निशान से वसीयतनामा तैयार कर मकान और दुकान हड़पने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। कमला देवी की मृत्यु के बाद उनके जेठ के दोनों बेटों ने अंगूठे के निशान लगवाकर वसीयत अपने नाम करवा ली थी।
मामला आगरा का है। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले की चर्चा देशभर में हो रही है।
वसीयत कैसे करते हैं, क्या इसे बदला जा सकता है, आगरा की बुजुर्ग महिला के साथ जो हुआ, उस तरह की धोखाधड़ी करने की क्या सजा है, यह सब जानेंगे
alcohol Rule : आज जान ही लीजिये शराब पीने के कानूनी नियम
सवाल: वसीयत किसे कहते हैं?
जवाब: वसीयत यानी 'विल डॉक्यूमेंट्स' एक ऐसा दस्तावेज है जो परिवार के सदस्यों के बीच प्रॉपर्टी यानी संपत्ति के बंटवारे को क्लियर करता है।
यह वसीयत इतनी पावरफुल होती है कि व्यक्ति के जीवित न रहने पर इसमें लिखी गई हर बात सुप्रीम कोर्ट भी मान्य करती है।
सवाल: वसीयत कैसे लिखी जाती है?
जवाब: वसीयत का कोई तय फार्मेट नहीं है। यह वकील की मदद से या उसके बगैर भी लिखी जा सकती है।
सवाल: वसीयत लिखने का प्रोसेस क्या है?
जवाब: ऊपर लिखी बातों से आपको वसीयत बनाने की बेसिक जानकारी हो गई। अब कुछ और जरूरी बातें जान लें, जैसे-
alcohol Rule : आज जान ही लीजिये शराब पीने के कानूनी नियम
- अब आगे की प्रोसेस के लिए आपको वकील की मदद लेनी पड़ेगी।
- एक ए-4 साइज के पेपर पर वसीयत को हाथ से लिखें। आप इसे टाइप भी कर सकते हैं।
- जो व्यक्ति वसीयत बना रहा है उसके और दोनों ही गवाहों के सिग्नेचर होंगे।
- वकील के सामने ही गवाहों को सिग्नेनर करना होगा।
- भविष्य में जरूरत पड़ने पर इन गवाहों को अदालत में गवाही के लिए बुलाया जा सकता है।
सवाल: वसीयत कब लागू होती है?
जवाब: व्यक्ति की मृत्यु से पहले की गई वसीयत ही उसकी फाइनल वसीयत मानी जाती है। वसीयत उसकी मृत्यु के बाद लागू मानी जाती है।
सवाल: क्या वसीयत का पंजीकरण यानी रजिस्ट्रेशन जरूरी है?
जवाब: भारतीय पंजीकरण अधिनियम की धारा 18 (ई), 1908 के मुताबिक, वसीयत का रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं है। कानूनन यह सलाह जरूर दी जाती है कि वसीयत से जुड़े सभी संदेहों को दूर करने के लिए रजिस्टर करा लेना चाहिए।
alcohol Rule : आज जान ही लीजिये शराब पीने के कानूनी नियम
इसके साथ ही अगर वसीयत खो जाती है या किसी तरह से खराब हो जाती है तो सब-रजिस्ट्रार के ऑफिस से वसीयत की वैरिफाइड कॉपी हासिल करना आसान होता है।
वाल: वसीयत किस उम्र में लिखनी चाहिए?
जवाब: कानूनी रूप से जो भी व्यक्ति 21 वर्ष का हो चुका हो, वह अपनी वसीयत कभी भी बना सकता है। उस व्यक्ति का मानसिक तौर से हेल्दी होना जरूरी है। इसके अलावा उस पर रेप, धोखाधड़ी, करप्शन जैसे कोई आरोप न लगे हों।
सवाल: क्या हर व्यक्ति को वसीयतनामा तैयार करना चाहिए?
जवाब: बिल्कुल, हर व्यक्ति को वसीयतनामा तैयार करना चाहिए। ऐसा करने से उसके न रहने पर परिवार में शांति बनी रहती है। पारिवारिक विवादों से बचने के लिए 'विल' लिखना उत्तराधिकार के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।
सवाल: क्या काेई व्यक्ति एक से ज्यादा वसीयत बना सकता है?
जवाब: बिल्कुल, कोई भी एक से ज्यादा वसीयत बना सकता है। इसके लिए लेकिन यह शर्त है कि आपको पिछली सभी वसीयतों को रद्द करना होगा।
अलग-अलग समय में अगर किसी व्यक्ति ने 3 वसीयत बनाई हो, तो उसमें जो सबसे हालिया होगी, कानून उसे ही मानेगा।
alcohol Rule : आज जान ही लीजिये शराब पीने के कानूनी नियम
सवाल: वसीयत को क्या कोई चुनौती दे सकता है?
जवाब: वसीयत को चुनौती देने के कई आधार हैं, जैसे
- वसीयत बनाने वाले की इच्छा नहीं थी, उससे किसी ने जबरन बनवाया हो।
- वसीयतकर्ता वसीयत बनाने की योग्यता पूरी न करता हो। जैसे- उसकी उम्र कम हो या मानसिक तौर पर कमजोर हो।
- वसीयतनामे पर सिग्नेचर करते समय वसीयतकर्ता को ये पता न हो कि वो कहां साइन कर रहा है या अंगूठा लगा रहा है।
- कोर्ट में साबित करना होगा कि वसीयत धोखे और जालसाजी से तैयार की गई है।
- कोर्ट में साबित कर दें कि वसीयत मर्जी से नहीं बल्कि किसी से प्रभावित होकर बनाई गई है।
- परिवार का कोई सदस्य कोर्ट में चुनौती देकर ये दावा कर दे कि वसीयत में उसे उसका हक नही मिला है।
सवाल: फर्जी वसीयत बनवाने पर सजा का क्या प्रावधान है?
जवाब: ऐसे मामलों में 10 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। जुर्माने की रकम अलग-अलग कोर्ट से अलग-अलग केस के आधार पर तय की जाती है।
सवाल: पूर्वजों की प्रॉपर्टी पर क्या वसीयत बनाई जा सकती है?
alcohol Rule : आज जान ही लीजिये शराब पीने के कानूनी नियम
जवाब: अगर पूर्वज की संपत्ति है तो उसकी वसीयत नहीं लिखी जा सकती है क्योंकि कानूनन नियम ये है कि जो भी प्रॉपर्टी आपने खुद बनाई है यानी वो आपकी स्वअर्जित संपत्ति है, तो उस पर ही वसीयत बनाई जा सकती है।
साथ ही वसीयत के माध्यम से आप जिसे भी अपनी जायदाद देना चाहते हैं, उसके नाम कर सकते हैं।
सवाल: वसीयत न होने की कंडीशन में क्या होता है?
जवाब: अगर किसी के पास अच्छी-खासी प्रॉपर्टी है और वो अपने जीवनकाल में वसीयत नहीं बना पाता है, तो उसके गुजर जाने के बाद संपत्ति को कानूनी वारिसों के बीच बराबर-बराबर बांट दिया जाता है।
