इस बड़े बैंक पर आरबीआई की कार्रवाई, लगाया तगड़ा जुर्माना
RBI News : भारतीय रिजर्व बैंक देश के अन्य बैंकों पर कड़ी नजर रखता है। अगर कोई बैंक अपना कार्य ठीक से नहीं करता है और नियमों का उंल्लघन करता है तो आरबीआई की ओर से उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। अब हाल ही में देश के निजी सेक्टर के बैंक पर आरबीआई (Reserve Bank Of India ) का डंडा चला है, जिसपर आरबीआई की ओर से निजी सेक्टर के बैंक पर तगड़ा जुर्माना लगाया गया है।
HR Breaking News : (RBI News) केंद्रीय बैंक की ओर से देश के अन्य बैंकों पर कड़ी निगरानी रहती है। आरबीआई समय-समय पर अन्य बैंकों की फाइनेंशियल स्थिति की जांच और उनके कार्य की जांच करता रहता है।
अब हाल ही में निजी सेक्टर के एक बैंक (RBI News Updates) पर RBI के निर्देशों का पालन न करने पर तगड़ा जुर्माना लगाया गया है। आइए खबर में जानते हैं कि किस बैंक पर जुर्माना लगाया गया है।
किस बैंक पर लगा तगड़ा जुर्माना
दरअसल, आरबीआई ने (RBI) बंधन बैंक (Bandhan Bank) पर नियमों का पालन न करने के चलते 44.70 लाख रुपये का तगड़ा जुर्माना लगाया गया है। केंद्रीय बैंक ने बीते शुक्रवार को कहा है कि बंधन बैंक ने कुछ जरूरी नियमों और प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया है, जिस वजह से आरबीआई ने यह कदम उठाया है।
RBI ने कि बैंक की जांच
RBI की ओर से मार्च 2024 की वित्तीय स्थिति के बेस पर बंधन बैंक की एक स्टैच्यूटरी इंस्पेक्शन किया है और इंस्पेक्शन में पाया कि बैंक ने कुछ मामलों में RBI के निर्देशों (RBI Instructions on Bandhan Bank) का उंल्लघन किया है, जिसके बाद RBI ने बैंक को शो-कॉज नोटिस भेजा और इस बात का जवाब मांगा कि क्यों न उस पर जुर्माना लगा दिया जाए।
जानिए क्या-क्या हुई गड़बड़ियां
आरबीआई ने पाया कि बैंक (Bandhan Bank Updates) ने कुछ कर्मचारियों को नियमों के खिलाफ जाकर कमीशन दिया है। बैंक ने कुछ खातों के डेटा में मैनुअल परिवर्तन भी किए, लेकिन उस परिवर्तन का सिस्टम में कोई रिकॉर्ड या लॉग नहीं रखा गया। इस जांच में सिस्टम में किस यूजर ने क्या एक्सेस किया, इस बात का कोई रिकॉर्ड नहीं था।
किस आधार पर लगा जुर्माना
RBI का कहना है कि बंधन बैंक पर यह जुर्माना (Bandhan Bank fined) सिर्फ नियमों और प्रक्रियाओं में कमी के चलते लगाया गया है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि इस बैंक ने अपने ग्राहकों के साथ कोई गलत सौदा किया है या उनके लेन-देन को अवैध माना गया है। बस नियमों (RBI Rules) का सही पालन न करने के चलते यह जुर्माना लगाया गया है।
बता दें कि बंधन बैंक (Bandhan Bank) पर जो जुर्माना लगा है, वह बैंक की आंतरिक प्रक्रियाओं और सिस्टम की खामियों के चलते लगाया गया है और ग्राहकों के ट्रांजैक्शन या सेवाओं की वैधता पर इस बारे में कोई सवाल नहीं उठाया गया है।
