home page

Republic Day: राजपथ पर दिखा 1965 और 1971 की जंग लड़ने वाला सेंचुरियन टैंक, सैन्य दस्तों ने की कदमताल

आज देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 | 
republic day images

HR BREAKING NEWS: आज देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पीएम के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, रक्षा सचिव अजय कुमार और सेना के तीनों अंगों यानि थलसेना, वायुसेना और नौसेना के प्रमुख मौजूद रहे।

आज ही लें SBI Bank ATM की फ्रेंचाइजी ओर कमाएं महीने के 60 हजार, जानिए पूरा प्रोसेस्स

15 मिनट बाद यानी 10.15 बजे पीएम राजपथ पहुंचे। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का काफिला घोड़ों पर सवार प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड्स के साथ राजपथ पर पहुंचा। जहां प्रधानमंत्री ने उनका स्वागत किया। 10.26 पर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान हुआ। 21 तोपों की सलामी दी गई।

Sapna Choudhary Lohri Treat: सपना चौधरी ने लोहड़ी पर अपने फैंस को दिया गिफ्ट, शेयर की अपने नए गाने की झलक

10.28 मिनट पर राष्ट्रपति सलामी मंच पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के एएसआई बाबू राम को मरणोपरांत अशोक चक्र प्रदान किया गया। उनकी पत्नी रीता रानी ने शांति काल में वीरता का सबसे बड़ा पदक ग्रहण किया। राजपथ पर 90 मिनट तक चली परेड , जो करीब 11.45 मिनट पर समाप्त हुई

खराब मौसम ने तोड़ा हिसार की दो बेटियों का माउंट ल्होत्से पर तिरंगा फहराने का सपना

  • राष्ट्रगान के बाद 4 Mi-17V5 हेलिकॉप्टर्स ने वाइनग्लास फॉर्मेशन में परेड के दौरान पुष्प वर्षा की।

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजपथ पहुंचे। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और 21 तोपों की सलामी दी गई। राष्ट्रपति से पहले उनकी पत्नी सविता कोविंद राजपथ पहुंचीं।

  • भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। आज के दिन उन महानायकों और वीर सपूतों को याद करें जिन्होंने अपना सर्वस्व इस देश को गणतंत्र बनाने के लिए लगाया था