home page

Transgender Men: प्रेग्नेंट ट्रांस पुरूष ने दिया बच्चे का जन्म, नहीं हो पाया लिंग का खुलासा

केरल से हाल में ट्रांस पुरूष के प्रेग्नेंट का ताजा मामला सामने आया है। जिसमें ट्रांस पुरूष ने कुछ समय पहले ही बच्चे को जन्म दिया। आइए जानते है पूरा मामला
 
 | 
Transgender Men: प्रेग्नेंट ट्रांस पुरूष ने दिया बच्चे का जन्म, नहीं हो पाया लिंग का खुलासा

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, जिया पावल और जाहद नाम के इस ट्रांस कपल ने बुधवार सुबह 9:37 बजे के करीब केरल के सरकारी अस्पताल में सिजेरियन सेक्शन और हार्मोन थेरेपी के जरिए एक 2.92 किलो के बच्चे को जन्म दिया। बच्चा और जाहद दोनों स्वस्थ हैं।


कहा जा रहा है कि यह भारत का पहला ऐसा मामला है, जहां पर कोई ट्रांस पुरुष ने किसी बच्चे को जन्म दिया है। जाहद की पार्टनर जिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए नन्हें हाथों की तस्वीर शेयर की और इस बारे में जानकारी दी। हालांकि, दोनों अपने बच्चे की लिंग को सार्वजनिक नहीं किया है।


बता दें कि केरल के स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने खुद जिया से फोन पर बात की और उन्हें शुभकामनाएं दी। इतना ही नहीं प्रेग्नेंसी के कॉम्प्लिकेशंस को देखते हुए एक पैनल का गठन भी किया गया है, जो 4 से 5 दिनों तक बच्चे और मां की देखभाल करेगा।


इस कपल की बात करें तो जिया पावल 3 साल से जाहद के साथ रिलेशनशिप में हैं। जिया का जन्म एक पुरुष के रूप में हुआ था, जो अब एक महिला बन चुकी हैं। वहीं, जाहद का जन्म एक महिला के रूप में हुआ था, जो एक पुरुष बन चुके हैं। 

दोनों ने हार्मोनल थेरेपी के जरिए अपना लिंग बदला। वहीं, जाहद ने सर्जरी के जरिए अपने स्तनों को कटवा दिया था। हालांकि, सर्जरी के दौरान गर्भाशय और कुछ अंगों को वैसे ही छोड़ दिया गया था, जिसके चलते जाहद गर्भवती हुए और अब एक हेल्दी बच्चे को जन्म दिया।


जिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ट्रांसजेंडर समाज में निरंतर डर के साए में जी रहा है। ऐसे में जो ट्रांस जेंडर माता-पिता बनना चाहते हैं उनके लिए भी गर्भधारण करना संभव है।