home page

UP Expressways : 4000 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा 74.3 किमी लंबा लिंक एक्सप्रेसवे, जल्द शुरू होगी मुआवजा प्रक्रिया

UP Expressway :उत्तर प्रदेश में लगातार नए नए हाईवे और एक्सप्रेसवे को बनाया जा रहा है। अब यहां पर एक और नया एक्सप्रेसवे बनने वाला है। बता दें कि ये एक्सप्रेसवे (Expressway in UP) 4000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। वहीं एक्सप्रेसवे की लंबाई 74.3 किमी रहने वाली है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।

 | 
UP Expressways : 4000 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा 74.3 किमी लंबा लिंक एक्सप्रेसवे, जल्द शुरू होगी मुआवजा प्रक्रिया

HR Breaking News (UP Expressway) उत्तर प्रदेश में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। अब यहां पर एक और नया एक्सप्रेसवे बनाया जाने वाला है। ये एक नया लिंक एक्सप्रेसवे (New Link Expressway) रहने वाला है। इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 74.3 किमी रहने वाली है। आज हम आपको इस एक्सप्रेसवे के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 

 

अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे तक पहुंचना होगा आसान 

खुर्जा जैसे जिलों के निवासियों को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे तक पहुंचना अब और भी ज्यादा आसान होने वाला है। तेज और आरामदायक यात्रा के लिए 120 मीटर चौड़े लिंक एक्सप्रेसवे (Link Expressway) का एलाइनमेंट का काम पूरा होने वाला है। जल्द ही मुआवजा प्रक्रिया शुरू की जाने वाली है। इसके लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईईडा) ने सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। 


इसके अलावा किसानों से बातचीत के आधार पर सीधे भूमि खरीद के लिए जल्द ही मुआवजे की दर को तय किया जाने वाली है। मुआवजा दर तय करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) से यमुना सिटी के 120 मीटर रोड से लिंक एक्सप्रेसवे मिलेगा। जहां से सीधे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक वाहन पहुंच सकेंगे।


लिंक एक्सप्रेसवे होगा तैयार 

नोएडा हवाई अड्डे को प्रदेश के प्रमुख शहरों को जोड़ने की कवायद में गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए 120 मीटर चौड़े लिंक एक्सप्रेसवे को तैयार किया जा रहा है। लिंक एक्सप्रेसवे (Link Expressway in UP) 74.3 किमी तक का रहने वाला है। इसकी लागत लगभग 4000 करोड़ रुपये आने वाली है।

बुलंदशहर के स्याना से शुरू होकर यमुना सिटी के फिल्म सिटी के नजदीक 120 मीटर रोड तक इस लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाने वाला है। लिंक एक्सप्रेसवे (Ganga and Yamuna Expressway) को के लिए यूपीईईडा की ओर से एलाइनमेंट और ली जाने वाली भूमि का सर्वे पूरा कर लिया गया है। लिंक एक्सप्रेसवे करीब 56 गांवों की भूमि से होकर गुजरने वाला है। इसमें गौतमबुद्धनगर के 8 गांव और बुलंदशहर के 48 गांव शामिल किया जाने वाला है। 

जल्द शुरू होगी मुआवजा प्रक्रिया 

सर्वे के बाद बुलदंशहर और गौतमबुद्ध नगर के किसानों से सहमति के आधार पर सीधे भूमि खरीद की प्रक्रिया को पूरा किया जाने वाला है। इसके लिए यूपीईईडा (UPEIDA New project) की ओर से अब मुआवजे की दर को तय किया जाने वाला है। जल्द ही दर तय करके यमुना प्राधिकरण के नियमों के मुताबिक मुआवजा प्रक्रिया अपनाई जाने वाली है और मुआवजा बांटा जाएगा। इसके बाद लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू होगा।

44.3 किमी प्वाइंट से होगा शुरू 

प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे के 44.3 किमी प्वाइंट (जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र) से शुरू होने वाला है और यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर-21 फिल्मसिटी के पास जाकर मिलने वाला है। पूरी परियोजना (Expressway project) के लिए यूपी सरकार ने लगभग 1000 करोड़ रुपये का बजट को तैयार कर दिया है।

ट्रैफिक की परेशानी होगी कम 

नोएडा एयरपोर्ट लगभग बनकर तैयार हो चुका है। लिंक एक्सप्रेसवे के शुरू हो जाने के बाद से ही गंगा एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट तक सीधे सफर की सुविधा मिलने वाली है। गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) से जुड़ने के बाद फास्ट ट्रैफिक मूवमेंट और बेहतर लॉजिस्टिक्स संभव होने वाला है। औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन विकास को गति मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था में भी मजबूती आने वाली है। गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway News) के जरिये पूर्वी यूपी और उत्तराखंड के लोग भी एयरपोर्ट तक पहुंचा जा सकेगा।

पांच प्रमुख हाईवे से होगा कनेक्ट 

लिंक एक्सप्रेसवे पांच प्रमुख हाईवे और इंटरचेंज से जुड़ने वाला है। इस स्थिति में मेरठ, बुलंदशहर, खुर्जा, स्याना जैसे क्षेत्रों से नोएडा एयरपोर्ट (Noida Airport) तक सीधी कनेक्टिविटी मिलने वाली है। मेरठ, बुलंदशहर और आसपास के जिलों के लोगों को एयरपोर्ट पहुंचने में समय और दूरी की बचत होने वाली है।

लिंक एक्सप्रेसवे का होगा निर्माण 

गंगा एक्सप्रेसवे से यमुना सिटी के 120 मीटर रोड तक लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाने वाला है। यहां से सीधे नोएडा हवाईअड्डे तक वाहन पहुंचा जा सकता है। गंगा एक्सप्रेसवे होते हुए लिंक एक्सप्रेसवे (Link Expressway) के जरिये कई शहरों को एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।