UP News: उत्तर प्रदेश के 52 गांवों में होगा जमीन का अधिग्रहण, नई रेलवे लाइन का होगा विस्तार
UP News: उत्तर प्रदेश के इस जिले के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है. एक नई रेल लाइन परियोजना पर काम तेजी से चल रहा है। यह लाइन जिले के 52 गांवों से होकर गुजरेगी, जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी (connectivity) और विकास को बढ़ावा मिलेगा। ऐसे में आइए नीचे खबर में जान लेते हैं कि ये रेलवे लाइन कितना लंबा होगा और कहां से कहां तक बनेगा?
HR Breaking News, Digital Desk- (Maharajganj News) उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है. एक नई रेल लाइन परियोजना पर काम तेजी से चल रहा है। यह लाइन जिले के 52 गांवों से होकर गुजरेगी, जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी (connectivity) और विकास को बढ़ावा मिलेगा। आइए आपको बताते हैं ये रेलवे लाइन (railway line) कितना लंबा होगा और कहां से कहां तक बनेगा?
महाराजगंज को नई रेलवे लाइन-
रेलवे विभाग इस परियोजना को तय समयसीमा में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. पहले चरण की सफलता के बाद अब शेष गांवों में भूमि अधिग्रहण (Land acquisition) व सर्वे कार्य गति पकड़ चुका है. परियोजना पूरी होने पर महराजगंज जिले को नई रेल सुविधा मिलेगी.
कितने किसानों को मिला मुआवजा?
अब तक प्रभावित किसानों को 3,68,78,14,775 रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है. पहले चरण में 29 गांवों में अधिग्रहण पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे चरण में नौ गांवों के किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है. सिसवा अमहवा जैसे गांवों को 18 करोड़ 69 लाख 35 हजार 861 रुपये का भुगतान हो चुका है.
कितने गांवों से होकर गुजरेगा?
यह रेल लाइन जिले के कुल 52 गांवों से होकर गुजरेगी. इनमें जोगिया, घुघुली खुर्द, धरमपुर, सिसवा अमहवा, कांध, जंगल दुधई, खजुरिया, परसिया बुजुर्ग, देउरवा, जंगल जोगिया, कम्हरिया बुजुर्ग और सिधवारी जैसे कई गांव शामिल हैं. इन सभी स्थानों पर भूमि अधिग्रहण का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है.
कहां से कहां तक बनेगा?
घुघुली से महराजगंज वाया आनंदनगर तक 52.70 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है. रेलवे और भूमि अधिग्रहण विभाग (Land Acquisition Department) ने मिलकर इस परियोजना के दूसरे चरण का सर्वे शुरू कर दिया है. यह संयुक्त पहल भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को गति दे रही है, जिससे परियोजना जल्द से जल्द पूरी हो सकेगी.
किसानों की लगी लॉटरी-
परियोजना से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा और आधुनिक तकनीक से हुए सर्वे की पूरी जानकारी दी जा रही है. परियोजना पूरी होने पर यह नई रेल लाइन जिले को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों से मजबूती से जोड़ेगी.
