home page

UP News : 12 लाख कर्मचारियों को योगी सरकार का तोहफा, सैलरी में 21600 रुपये का इजाफा

UP Employees Salary :उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए सुखद खबर आई है। किसी भी कर्मचारी के लिए उसकी सैलरी (UP Salary Hike) में बढ़ौतरी होना एक खुशी का पल होता है। उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ौतरी के आंकड़े सामने आ गए हैं। कर्मचारियों को जल्द ही इसकी सौगात योगी सरकार की ओर से दी जाएगी। 

 | 
UP News : 12 लाख कर्मचारियों को योगी सरकार का तोहफा, सैलरी में 21600 रुपये का इजाफा

HR Breaking News (UP Salary Hike) उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए काफी सुखद आंकड़े सामने आ रहे हैं। कर्मचारियों की सैलरी में बंपर (Salary Hike) बढ़ौतरी की सौगात जल्द मिलने वाली है।

 

यूपी के 8 लाख कार्यरत और 4 लाख सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ौतरी से कर्मचारियों की बल्ले बल्ले हो जाएगी। 

 

छह महीने बाद हो रही है बढ़ौतरी 
 

उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को 6 महीने बाद सैलरी बढ़ोतरी (Salary Hike News) का लाभ मिल रहा है। कर्मचारियों के लिए सैलरी में बढ़ोतरी बहुत मायने रखती है।

उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए सरकार की ओर से बड़ी सौगात आई है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कर्मचारियों के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। 


इन आंकड़ों के आधार पर होगी बढ़ोतरी 


कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़ों के आधार पर होगी। भारत के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के श्रम ब्यूरो की ओर से जारी होने वाले ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के जून महीने तक के आंकड़े आ गए हैं। इससे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है। 

कितनी हो सकती है बढ़ोतरी 


उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों (UP Employees) की सैलरी में 3% की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। महंगाई भत्ता 3% तक बढ़ सकता है। फिलहाल जो महंगाई दर (DA) चल रही है, वह 58% के ऊपर पहुंच गई है।

कर्मचारी उम्मीद कर रहे थे कि यह 59% तक पहुंच जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब कर्मचारियों को तीन प्रतिशत की वृद्धि से ही संतोष करना पड़ेगा।

कितना हो जाएगा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता


3% की बढ़ोतरी से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA Hike) 58% हो जाएगा। कर्मचारियों को फिलहाल 55% महंगाई भत्ता मिल रहा है। सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) के तहत यह अंतिम बढ़ोतरी होने वाली है।

इसके बाद आठवें वेतन आयोग का समय शुरू हो जाएगा। इससे पहले कर्मचारियों के लिए 3% के बढ़ौतरी काफी मायने रखती है, क्योंकि नए वेतन आयोग में सैलरी बढ़ोतरी के लिए महंगाई भत्ता काफी अहम भूमिका निभाने वाला है। 

कितनी हो जाएगी कर्मचारियों की सैलरी


कर्मचारियों की सैलरी (UP Employees Salary Hike) की बात करें तो महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा खासा इजाफा होगा। कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा उनकी बेसिक सैलरी पर निर्भर करता है।

अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी (basic salary hike) 60000 रुपये प्रति महीना है तो उसकी सैलरी में 1800 रुपए प्रति महीने का इजाफा होगा। इसमें 21600 रुपये की सालाना बढ़ोतरी होगी। 

कब होगा ऐलान 


उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA Hike UP) में बढ़ोतरी का ऐलान केंद्र सरकार के बाद किया जाएगा। केंद्र सरकार सितंबर या अक्टूबर में इसका ऐलान कर सकती है।

इसके तुरंत बाद यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार भी इसे अपने राज्य में इंप्लीमेंट कर देगी। इससे कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा खासा इजाफा होगा।