दिवाली से पहले यहा चलेगी स्पेशल वंदे भारत ट्रेन, इतने समय में पहुंच जाएंगे दिल्ली से पटना
Special Vande Bharat Express Train : भारतीय रेलवे की ओर से दिवाली से छठ के बीच लोगों के सफर को आसान बनाने के लिए अब स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाई जानेइ वाली है। अब जल्द ही भारतीय रेल दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (Special Vande Bharat Express ) चला रही है, जिससे यात्रा सुगम होने के साथ ही आप कम समय में पटना पहुंच सकेंगे।
HR Breaking News : (Vande Bharat Express) दिवाली से छठ के बीच ट्रेनों में खूब भीड़ देखी जाती है। इन त्योहारों के दौरान कई लोग घर जाने का प्लान करते हैं, लेकिन अब इसी बीच भीड़भाड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने प्रमुख शहरों को कनेक्ट करने के लिए वंदे भारत त्योहार विशेष ट्रेनों की एक सीरीज की घोषणा की है। आइए खबर में जानते हैं कि वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग (Vande Bharat train timings) क्या रहने वाली है।
कब चलेगी वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस
भारतीय रेल की इस पहल से दिवाली (Diwali 2025) और छठ पूजा (Chhath Puja 2025) के आसपास बढ़ती यात्रा डिमांड को पूरा करने के लिए अक्टूबर और नवंबर के बीच पटना-नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन (Delhi-Patna Vande Bharat Special Train) चलाई जाने वाली है।
रेलवे के मुताबिक, ट्रेन संख्या 02253 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल 11 अक्टूबर से 17 नवंबर, 2025 तक चलाई जाएंगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 02254 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत (Delhi-Patna Vande Bharat) स्पेशल 12 अक्टूबर से 16 नवंबर, 2025 तक चलेंगी और रविवार, मंगलवार और गुरुवार को 16 फेरे लगाएगी।
जानिए क्या है वंदे भारत स्पेशल की टाइमिंग
बता दें कि वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस (Vande Bharat Special Express)(02253) ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 10:00 बजे इसकी शुरुआत होगी और रात को 11:30 बजे तक नई दिल्ली स्टेशन पहुंचा देगी। ये ट्रेन शनिवार, सोमवार और बुधवार को चलेगी और यात्री ट्रेन से 13 घंटे 30 मिनट में सफर पूरा करके नई दिल्ली तक पहुंच सकेंगे।
वहीं, दूसरी ओर नई दिल्ली से पटना जाने वाली स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) (02254) नई दिल्ली से सुबह 8:35 पर चलनी शुरू होगी और रात 9:30 पर पटना पहुंच सकेंगी। दिल्ली से ये ट्रेन तीन रविवार, मंगलवार और गुरुवार को चलेगी। इस दौरान ट्रेन दिल्ली से पटना का सफर पूरा करने के लिए 12 घंटे 55 मिनट का वक्त लगेगा।
जानिए कौन से होंगे इसके स्टॉपेज
जानकारी के लिए बता दें कि ये ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन , प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों (Special Vande Bharat Express Train ) पर इसका स्टॉपेज होगा और इस विशेष सेवा में 20 डिब्बों वाली वंदे भारत रेक का यूज किया जाने वाला है, जिसे उच्च गति के आराम के लिए डिजाइन किया गया है।
