home page

Swarna Rekha River: नदी उगल रही सोना, हो रहे हैं लोग अमीर, जानें कैसे?

Swarna Rekha River: आज हम एक ऐसी नदी के बारे में बताएंगे, जो सोना उगल रही है। इसमें  रोजना हजारों लोग सोना ढ़ूढने आते हैं । पढ़े पूरी जानकारी..
 | 
Swarna Rekha River: नदी उगल रही सोना, हो रहे हैं लोग अमीर, जानें कैसे?

HR Breaking News(डिजिटल डेस्क): हर कोई व्यक्ति जल्दी अमीर बनना चाहता है। वह यह सोचता रहता है कि किस कारोबार में पैसा लगाया जाए। कई बार तो उसको सफलता मिल जाती है तो कई बार नहीं। आज हम आपके लिए ऐसा तरीका लेकर आए हैं, जिससे आप जल्दी अमीर हो सकते हैं।

इसे भी देखें : इस कारोबार को कर भरें नोटों के बैग, 3 लाख रुपये है किलो का रेट


हम बात कर रहे हैं सोने का ढूंढने की। आप बोलगे कि यह कैसे संभव है। दरअसल, झारखंड में एक ऐसी नदी है जिससे सोना निकलता है। इस नदी का नाम स्वर्ण रेखा (Swarnarekha River) नदी है। ये नदी यहां रहने वाले स्थाई लोगों के लिए कमाई का जरिया है। आसपास के लोग रोज नदी किनारे जाते है और पानी को छानकर सोना इकट्ठा करते है। झारखंड के तमाड़ और सारंडा जैसे इलाकों में नदी में से सोना चांदी का काम लोग सदियों से करते आ रहे है।


स्वर्ण रेखा नदी का उद् गम झारखंड की राजधानी रांची से 16 किलोमीटर दूर है। ये स्वर्ण रेखा नदी झारखंड से शुरू होकर पश्चिम बंगाल और उड़ीसा तक बहती है। इस नदी की खास बात ये है कि नदी झारखंड से निकलने के बाद किसी अन्य नदी में नहीं मिलती बल्कि सीधे बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है।


वैज्ञानिक कई सालों से इस पर शोध कर रहे है कि इस नदी से सोना कैसे निकलता है लेकिन अभी तक इस बात का कोई प्रमाण नहीं मिला है. वैज्ञानिकों का मानना है कि नदी चट्टानों से होकर आगे बढ़ती है और इस वजह से इसमें सोने के कण आ जाते है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

इसके साथ ही एक और नदी में सोने के कुछ कण पाए जाते है। ये नदी स्वर्ण रेखा की सहायक नदी है। इस नदी को स्थानीय लोग करकरी नदी नाम से जानते हैं। इस नदी के बारे में आसपास के लोगों का कहना है कि नदी में स्वर्ण रेखा से ही सोने के कुछ कण बहकर आ जाते है। स्वर्ण रेखा नदी की कुल लंबाई 474 किलोमीटर है।

और देखिए : लाखों रुपये कमाने हैं तो करें यह कारोबार, खर्च कम मुनाफा ज्यादा

नदी से सोना निकालने का काम आसान नहीं है. लोग दिन भर धूप में मेहनत करते है तब जाकर 1 महीने में एक व्यक्ति 70 से 80 किलो सोने के कण इकट्ठा कर पाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सोने के एक या दो कण बेचने पर लोगों को 80 से 100 रूपये की कमाई होती है। ऐसे में महीने भर में यहां लोग 8,000 से 10,000 रूपये आसानी से कमा लेते है।